{"_id":"62000cd6cef7013a635f9b1a","slug":"three-patients-died-four-were-referred-mainpuri-news-agr5235584197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट, सांस और शुगर से पीड़ित तीन मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट, सांस और शुगर से पीड़ित तीन मरीजों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में पिछले कुछ दिन से सांस और हृदय के मरीजों की दिक्कतें बढ़ी हैं। रविवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
रविवार को ओपीडी सेवा बंद होने के चलते जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। यहां 44 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 11 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव चौहानपुर निवासी 60 वर्षीय भोजराज सिंह को रविवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन रविवार की सुबह उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव बघिरुआ निवासी 80 वर्षीय पतरौल सिंह को कुछ दिन से छाती में दर्द था। रविवार की सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कुरावली के मोहल्ला महेशानंद निवासी श्यामलाल की 65 वर्षीय पत्नी सरला देवी को शुगर की परेशानी थी। परिजन उनका निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। रविवार की सुबह उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। प्रभारी ईएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि तीनों मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था।