{"_id":"6671d07ea94a540950043b45","slug":"three-patients-died-due-to-heat-wave-and-fever-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-119255-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लू के थपेड़े कर रहे बीमार बुखार से तीन मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लू के थपेड़े कर रहे बीमार बुखार से तीन मरीजों की मौत
Tue, 18 Jun 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। लू के प्रकोप से लोग बीमार हो रहे हैं। दिल्ली से लौट रहे बुखार से पीड़ित युवक ने लू लगने के बाद बस में ही दम तोड़ दिया। वहीं बुखार से पीड़ित दो अन्य मरीजों की भी मौत हो गई। वृद्धा ने सांस लेने में दिक्कत के चलते दम तोड़ दिया। एलाऊ के गांव हुसैनपुर निवासी रजनेश (32) पुत्र सरनाम सिंह दिल्ली में नौकरी करता था। बुखार आने पर वह मंगलवार की सुबह वह बस से मैनपुरी आ रहा था। रास्ते में वह गर्मी के कारण बेचैन हो गया बस में ही वह बेहोश होकर गिर गया। चालक ने ईशन नदी पुल पर बस रोकी और उसे यात्रियों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ईएमओ डाॅ. आदर्श सेंगर का कहना था कि उसे इमरजेंसी में मृत अवस्था में ही लाया गया था। प्राथमिक लक्षणों के अनुसार बुखार और गर्मी उसकी मौत का कारण हो सकते हैं।
कस्बा कुरावली के मोहल्ला घरनाजपुर निवासी ग्यादीन (75) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। निजी डॉक्टर के यहां उसका उपचार हो रहा था। हालत बिगड़ने पर सोमवार रात परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी सुधा देवी (60) पत्नी हरीराम को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बेवर के गांव भटपुरा निवासी विट्टो देवी (60) पत्नी रामशरन को गर्मी के कारण सोमवार की रात सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सभी चार मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। अस्पताल आने वाले मरीतों को हर संभव उपचार दिलाने का कार्य किया जा रहा है। - डॉ. मदनलाल, सीएमएस