मैनपुरी: सर्दी शुरू होने के साथ बढ़े हृदय घात के मरीज, जिला अस्पताल में तीन की मौत
मैनपुरी में पिछले कुछ दिन से मौसम में सर्दी का प्रकोप बढ़ा है। धुंध, प्रदूषण और सर्दी के कारण हृदय के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। बीते 24 घंटे में हृदयाघात से तीन मरीजों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के गांव दुधौना निवासी 65 वर्षीय तुलाराम को सीने में तेज दर्द हुआ तो परिजन रविवार को उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, यहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेक बिहार कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय किशोरी देवी को भी रविवार की रात हृदयाघात पड़ा। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई।
भोगांव के मोहल्ला पथरिया निवासी 38 वर्षीय काशिम खान को सीने में तेजदर्द होने पर परिजनों ने सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में सोमवार को 15 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 10 मरीज भर्ती कराए गए।
पांच साल से नहीं है डॉक्टर
जिला अस्पताल में पांच साल से हृदय रो का डॉक्टर नहीं है। ऐसे में चेस्ट फिजीशियन से ही काम चलाया जा रहा है। हृदय के गंभीर मरीजों को देखते ही रेफर कर दिया जाता है। पांच साल में कई बार डॉक्टर की मांग की गई, लेकिन पूरी नहीं हुई। एक साल पहले एक डॉक्टर भेजा भी गया था लेकिन उसने ज्वाइनिंग नहीं की।
सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने बताया कि जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। चेस्ट फिजीशियन से काम चलाया जा रहा है। जो भी मरीज आ रहे हैं उन्हें हर संभव उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। गंभीर मरीज रेफर किए जा रहे हैं।