{"_id":"67c922b589e7077ea60b365d","slug":"three-miscreants-returning-home-after-a-court-date-robbed-a-young-man-s-bike-and-his-mobile-2025-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा दीवानी में तारीख करने आए बदमाश...रास्ते में कर डाला बड़ा कांड, पुलिस ने तीनों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा दीवानी में तारीख करने आए बदमाश...रास्ते में कर डाला बड़ा कांड, पुलिस ने तीनों को दबोचा
Thu, 06 Mar 2025 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:47 PM IST
सार
आगरा में पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया है। ये बदमाश जो कोर्ट में तारीख करने आए थे। इन बदमाशों ने रास्ते में युवक से बाइक और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा कोर्ट से तारीख कर घर लौट रहे तीन बदमाशों ने एमजी रोड पर युवक से बाइक और उसका मोबाइल दिनदहाड़े लूट लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीनों को गिरफ्तार किया। दो मोबाइल और लूटी हुई बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
हरीपर्वत एसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि दीपांशू ने 18 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि वह दोपहर 2 बजे दिल्ली गेट से संजय प्लेस जा रहे थे। रास्ते में एमजी रोड पर पीएल पैलेस के पास तीन बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल और बाइक लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आईएसबीटी बस स्टैंड के पास राजस्थान के जिला धौलपुर के राजाखेड़ा निवासी आरोपी विष्णु शर्मा, दादू बैरागी और थाना निबोहरा के गांव सेदपुरा निवासी लाखन ओझा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कोर्ट से तारीख कर घर लौट रहे थे। पीएल पैलेस के पास शराब पीकर बैठ गए थे। इस दौरान वारदात की थी। मोबाइल शराब खरीदने के लिए राहगीर को बेच दिया।