फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three men died in bikes collision in Agra

Agra: बाइकों की टक्कर में मुरैना के तीन युवकों की मौत, सैंया-इरादतनगर मार्ग पर हुआ हादसा

Tue, 20 Dec 2022 09:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Dec 2022 09:48 PM IST
सार

 सैंया-इरादतनगर मार्ग पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत हो गई। एक महिला की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
three men died in bikes collision in Agra
घटनास्थल पर पुलिसकर्मी और ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सैंया-इरादतनगर रोड पर गांव महाव चौराहे के पास मंगलवार दोपहर को तीन बजे दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों पर सवार तीन युवकों की जान चली गई। एक मृतक की मां गंभीर घायल हो गईं। घटना की जानकारी पर देर रात परिजन थाने पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


थाना इरादतनगर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मुरैना के गांव उत्तमपुरा निवासी दीपक (33) मंगलवार को मां कमला देवी को इरादत नगर से दवा दिलाकर बाइक पर गांव लौट रहा था। वह सैंया मार्ग की तरफ जा रहे थे। वहीं, मुरैना के ही इस्लामपुरा निवासी बिट्टू (23) और उसका दोस्त मोनू (24) बाइक से इरादतनगर की तरफ आ रहे थे। 
विज्ञापन


गांव महाव चौराहे के समीप दोनों की बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। वहीं मोनू और बिटटू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दीपक और उसकी मां कमला देवी को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंची, जहां दीपक की मौत हो गई। घायल कमला देवी का इलाज चल रहा है। देर रात घटना का पता चलने पर परिजन पहुंच गए। उनमें कोहराम मच गया। बिटटू और मोनू मजदूरी करते थे। परिजन यह नहीं बता सके कि वह दोनों आगरा क्यों आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed