{"_id":"5eecb418c0079e21e261a679","slug":"three-members-of-the-tatlu-gang-arrested-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोने की ईंट का लालच देकर पुलिस से ठगी की कोशिश, अपने ही जाल में फंस गए शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने की ईंट का लालच देकर पुलिस से ठगी की कोशिश, अपने ही जाल में फंस गए शातिर
Sat, 20 Jun 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:13 AM IST
सार
- नकली सोने की ईंट का लालच देकर करते थे धोखाधड़ी
- कांस्टेबल को सस्ते दाम में ईंट बेचने का दिया था लालच
विज्ञापन
पकड़े गए तीन आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना शेरगढ़ में तैनात एक कांस्टेबल को फोन कर अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रहा टटलू गिरोह खुद ही अपने जाल में फंस गया। पुलिस ने नकली सोने की दो ईंटों सहित तीन टटलुओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थाने में तैनात कांस्टेबल भरत शर्मा के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम सतीश यादव पुत्र रामजीलाल यादव निवासी ग्राम रामपुर थाना शेरगढ़ बताया। उसने कहा कि वो जेसीबी चलाता है। खोदाई में दो सोने की ईंटें मिली हैं। वो ईंटों को सस्ते दामों में दे देगा।
विज्ञापन
उक्त कांस्टेबल ने अधिकारियों को जानकारी देने के बाद सर्विलांस टीम के माध्यम से टटलू गिरोह पर शिकंजे में फंसाना शुरू कर दिया। पुलिस ने सबसे पहले गोपालबाग कोसीकलां निवासी शेर मोहम्मद मोबाइल सेंटर संचालक सूबेदीन ऊर्फ सूब्बी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपियों के पास से नकली सोने की ईंट बरामद
उसने बताया कि गांव के ही अमजद को उसने सिम बेची थी। इस पर पुलिस ने पहले अमजद को तथा फिर रमजान निवासी विशंभरा (थाना शेरगढ़) को नकली सोने की दो ईंटों और तीन मोबाइल के साथ पकड़ लिया।
एसपी देहात ने बताया कि कांस्टेबल को फोन करने वाले टटलू गिरोह को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए आरोपी सोने की ईंट सस्ते में बेचने का लालच देकर धोखाधड़ी करते थे। इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
एसपी देहात ने बताया कि कांस्टेबल को फोन करने वाले टटलू गिरोह को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए आरोपी सोने की ईंट सस्ते में बेचने का लालच देकर धोखाधड़ी करते थे। इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।