फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three members of family killed in road accident on agra lucknow expressway

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Mon, 12 Nov 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 12 Nov 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
three members of family killed in road accident on agra lucknow expressway
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। हरियाणा से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार अर्टिका कार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 
विज्ञापन


हादसे में मां-बेटा समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बेटी और परिवार की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकाला और उपचार के लिए सैफई अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


हरियाणा के झज्जर जिले के थाना बहादुरगढ़ अंतर्गत यशोदानगर निवासी धर्मवीर और कृष्णचंद्र की बेटियां स्वेता व स्वीटी लखनऊ में पढ़ती हैं। दिवाली पर दोनों बेटियां घर पर आई हुई थीं। रविवार शाम पूरा परिवार उनको छोड़ने लखनऊ जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को झपकी आने से पलटी गाड़ी

गाड़ी संदीप चला रहा था। सोमवार सुबह तकरीबन छह बजे शिकोहाबाद के नगला खंगर क्षेत्र में भदान के समीप चालक संदीप को झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। 

पुलिस ने बताया कि हादसे में निर्मला पत्नी कृष्णचंद्र दलाल, संदीप पुत्र कृष्णचंद्र और संजीव पुत्र धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्वेता पुत्री धर्मवीर, इन्दुबाला पत्नी धर्मवीर और स्वीटी पुत्री कृष्णचंद्र दलाल निवासी यशोदा नगर बहादुरगढ़ हरियाणा घायल हो गए। 

एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग टीम में तैनात भूतपूर्व सैनिकों ने सभी घायलों और शवों को गाड़ी से निकलवाया। घायल सैफई अस्पताल भेज गए हैं। सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार भी सैफई पहुंच गया। प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दीक्षित ने बताया कि शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed