फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three members arrested of gang who passed SSC GD exam and take contract for two lakhs in Agra

Agra: SSC GD परीक्षा पास कराने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, दो लाख में लेते हैं ठेका, राजस्थान का है सरगना

Tue, 17 Jan 2023 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 04:34 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने एसएससी परीक्षा पास कराने का ठेका लेने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक परीक्षार्थी से दो लाख रुपए लिए थे। 50 हजार में एक सॉल्वर हायर किया था।  

विज्ञापन
Three members arrested of gang who passed SSC GD exam and take contract for two lakhs in Agra
परीक्षा पास कराने का ठेका लेने वाले गैंग के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पुलिस ने पैसे लेकर एसएससी जीडी परीक्षा में पास कराने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई आधार कार्ड, प्रवेश पत्र, कार और मोबाइल बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


16 जनवरी को एसएससी जीडी की परीक्षा थी। इसका सेंटर आगरा में भी था। यहां ठगी करने वाला गैंग सक्रिय था। यह परीक्षार्थियों को परीक्षा पास कराने के झांसे में लेकर वसूली करता था। गिरोह के सदस्य सदाकांत ने अंकुश नाम के परीक्षार्थी से परीक्षा पास कराने के लिए दो लाख रुपए लिए थे।
विज्ञापन


गैंग में मथुरा का रहने वाला सदाकांत, उसका भाई पुरुषोत्तम और दोस्त राहुल शामिल हैं। यह तीनों परीक्षा पास कराने का ठेका लेते हैं। बलिया का आशीष कुमार सॉल्वर के रूप में काम करता था। इसके लिए सदाकांत उसे एक परीक्षार्थी का 50 हजार रुपया देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकुश की परीक्षा 16 जनवरी को थी। सदानंद से उससे बात की और अपने झांसे में ले लिया। सौदा दो लाख में तय हो गया। अंकुश ने सदाकांत को दो लाख रुपए दे दिए। इसी बीच थाना बमरौली कटारा और एसओजी टीम ने मेट्रो प्लांट के पास से सेंट्रो कार में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में फिरोजाबाद का अंकुश, मथुरा का सदाकांत और बलिया का आशीष कुमार शामिल है। 


पुलिस को इनके कब्जे से 11 आधार कार्ड, दो प्रवेश-पत्र, कार और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। गैंग का सरगना राजस्थान के टोंक जिले का ओम प्रकाश है। वह सभी को बायोमेट्रिक में पास करवा देता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed