फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three member committee will investigate the development works done in Mudai

Agra News: मुड़ई में हुए विकास कार्याें की तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच

Sat, 16 Dec 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three member committee will investigate the development works done in Mudai
मुड़ई में हुए विकास कार्याें की तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच
विज्ञापन

- शिकायत पर जिलाधिकारी ने एक माह में जांच पूरी करने के दिए आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विकास खंड बेवर की ग्राम पंचायत मुड़ई में हुए विकास कार्याें की जांच अब तीन सदस्यीय समिति करेगी। ग्रामीण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया है। एक माह में समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

मुड़ई निवासी सुखराम ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। शपथ पत्र पर दी गई शिकायत में कहा गया था कि ग्राम प्रधान निकिता गुप्ता ने विकास कार्याें के नाम पर सरकारी धन का गबन किया गया है। ग्राम पंचायत के गांव अलीपुर, कमलपुर और कल्यानपुर में विकास कार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान करने का आरोप लगाया था। इसमें इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण के साथ ही नाला खुदाई व अन्य कार्य भी शामिल थे।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दी अंसारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और लेखाधिकारी जिला पंचायत को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। समिति विकास कार्यों की जांच कर एक माह में अपनी रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ और एडीओ पंचायत को उपलब्ध कराने होंगे अभिलेख
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने ये भी आदेशित किया है जांच समिति को विकास कार्यों से संबंधित सभी अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे। कई बार अभिलेख न मिलने के चलते जांच पूरी नहीं हो पाती है। ऐसे में इस बार जिलाधिकारी ने बीडीओ और एडीओ पंचायत की जिम्मेदारी तय कर दी है।


वर्जन
जिलाधिकारी के आदेश पर मुड़ई में हुए विकास कार्यों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति एक माह में जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
- तुलसीराम विश्वकर्मा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed