फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three man arrested for making fake arms licenses in kasganj

पुलिस ने किया फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Sun, 31 Mar 2019 04:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Mar 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
three man arrested for making fake arms licenses in kasganj
आरोपी के पास मिले हथियार और फर्जी लाइसेंस - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोरों पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्वाट टीम के साथ कार्रवाई करते हुए फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से फर्जी प्रपत्रों, अवैध हथियारों को भी बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात सोरों पुलिस को एक पब्लिक स्कूल के पास बने टीनशेड में कुछ संदिग्ध लोगों के बैठे होने की सूचना मिली। स्वाट टीम के साथ टीनशेड की घेराबंदी कर दबिश दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने वहां मौजूद अशोक पुत्र चेतराम निवासी शीतलपुर थाना कोतवाली एटा, रामनरेश पुत्र पूसे निवासी नगला डाडी थाना जैथरा एटा, अर्जुन पुत्र सर्वेश कुमार निवासी रामनगर थाना पटियाली को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सामान हुआ बरादम

पुलिस ने इनके पास से 7 फर्जी शस्त्र लाइसेंस, 5 नए शस्त्र लाइसेंस की बुक, फर्जी स्टाम्प, एक बंदूक दो नाली 12 बोर, एक बंदूक एक नाली 12 बोर, 1 रिवॉल्वर 32 बोर एवं 15 कारतूस बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी अवैध शस्त्र लाइसेंस बनाने का गिरोह चलाते हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अब तक 150 फर्जी शस्त्र लाइसेंस बना चुके हैं। इसका ब्यौरा जुटाया जा रहा है। सभी शस्त्र लाइसेंसो की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि शस्त्र विभाग को भी इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed