{"_id":"6841d4df1db018bf11082551","slug":"three-lakh-people-did-not-get-water-on-ganga-dussehra-2025-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: गंगा दशहरा पर तीन लाख लोगों को नहीं मिला पानी...गर्मी में होना पड़ा परेशान, इसलिए ठप हुई जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गंगा दशहरा पर तीन लाख लोगों को नहीं मिला पानी...गर्मी में होना पड़ा परेशान, इसलिए ठप हुई जलापूर्ति
Thu, 05 Jun 2025 11:03 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:03 PM IST
सार
तीन लाख से ज्यादा की आबादी वाले हिस्से में 58 टैंकर जरूरत पूरी नहीं कर पाए। टैंकर पहुंचते ही कॉलोनियों और मोहल्लों में मारामारी मची रही।
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में गंगा दशहरा पर तीन लाख से ज्यादा लोगों तक गंगाजल नहीं पहुंचा। लंगड़े की चौकी पर नाले के अंदर से गुजरी 30 इंच की पाइपलाइन शिफ्ट करने की वजह से बड़े हिस्से में जलापूर्ति बृहस्पतिवार को भी ठप रही। शुक्रवार सुबह तक काम पूरा होने की उम्मीद है।
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़े क्षेत्राें में बुलंदशहर के पालड़ा झाल से आ रहा गंगाजल पहुंचता है। विजय नगर निवासी राजेंद्र सिंघल ने बताया कि नहाने और पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा। गंगा दशहरा पर ही काम करने की जरूरत क्यों पड़ी। पड़ोसियों से सबमर्सिबल पंप चलवाकर जरूरत का पानी भरा।
इन इलाकों में पानी का संकट
विजय नगर, गांधी नगर, महावीर नगर, बालाजी नगर, श्रीनगर कॉलोनी, नगला हरमुख, नगला छिद्दा, मोतिया की बगीची, महाराणा प्रताप, स्टाफ क्वार्टर, वसंत टाॅकीज, सेंट पीटर्स कॉलोनी, घटिया आजम खां, देहली गेट का आंशिक भाग, नरायच, सीतानगर, शंभू नगर, बालाजी नगर, हाथरस रोड, रामबाग, एत्माद्दौला, कालिन्दी विहार, शाहदरा और यमुनापार के क्षेत्रों में पूरे दिन जलापूर्ति नहीं हुई। ज्यादातर लोगों ने टैंकर मंगवा कर और सबमर्सिबल पंप पर जाकर पानी भरा।

टैंकरों के पहुंचते ही मारामारी
प्रभावित क्षेत्रों में जलकल विभाग ने 58 टैंकरों से पानी पहुंचाया, लेकिन यह नाकाफी रहे। तीन लाख से ज्यादा की आबादी वाले हिस्से में 58 टैंकर जरूरत पूरी नहीं कर पाए। टैंकर पहुंचते ही कॉलोनियों और मोहल्लों में मारामारी मची रही। कई जगह तकरार भी हुई। टेढ़ी बगिया, ईदगाह, रामबाग, कालिंदी विहार, नरायच में टैंकरों की मांग ज्यादा नजर आई।
आज शाम मिल पाएगा पानी
जलकल विभाग के सचिव अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक पाइपलाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा। टेस्टिंग की जाएगी, जिसके बाद जलापूर्ति चालू की जाएगी। ऐसे में दोपहर या फिर शाम को ही पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति हो पाएगी। विभाग का प्रयास रहेगा कि दोपहर में कुछ जगह जलापूर्ति हो सके।
मांगा जाएगा जवाब
गंगा दशहरा पर पाइपलाइन शिफ्टिंग के कारण लोगों को परेशानी हुई है। जलकल महाप्रबंधक से इस पर जवाब मांगा जाएगा कि यह काम दो दिन पहले या बाद में क्यों नहीं किया गया। भविष्य में भी पूर्व निर्धारित शटडाउन में इनका ध्यान रखने को कहा गया है।
- अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त

यहां फोन करके मांगें पानी
टोल फ्री नंबर 1800-2702722
कंट्रोल रूम नंबर-8192095401
अवर अभियंता आशीष कुमार-8192095302
अवर अभियंता विनीत चौधरी -8192095732
टोल फ्री नंबर 1800-2702722
कंट्रोल रूम नंबर-8192095401
अवर अभियंता आशीष कुमार-8192095302
अवर अभियंता विनीत चौधरी -8192095732