{"_id":"669f4cadc5fe2db4fa0e6f67","slug":"three-lakh-houses-in-agra-will-be-illuminated-with-solar-energy-16805-registered-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आगरा में तीन लाख घर सौर ऊर्जा से होंगे रोशन, 16805 हुए पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आगरा में तीन लाख घर सौर ऊर्जा से होंगे रोशन, 16805 हुए पंजीकृत
Tue, 23 Jul 2024 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:54 AM IST
सार
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में आगरा के तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। 1596 उपभोक्ताओं के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, 1587 के कनेक्शन की मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
सौर ऊर्जा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में जिले में तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं के घर सौर ऊर्जा से जगमग होंगे। यूपी नेडा प्रभारी एनके सिंह ने बताया कि जिले में तीन लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है। अब तक 16805 लोगों ने पंजीकरण कराया है। 1596 उपभोक्ताओं के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, 1587 के कनेक्शन की मंजूरी दे दी गई है।
इस योजना में उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। सोलर पैनल लगवाने में केंद्र सरकार की तरफ से 78 हजार और राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी भी दी जा रही है। योजना में एक किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार रुपये, दो किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए 60 हजार रुपये, जबकि तीन या उससे अधिक किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। इसमें 50 प्रतिशत केंद्र सरकार और 25 प्रतिशत प्रदेश सरकार की ओर से सब्सिडी है।