फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three kg silver stolen from artisan's house, police engaged in investigation

Agra: कारीगर के घर से तीन किलो चांदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस; व्यापारी से लाया था आभूषण बनाने के लिए

Thu, 23 May 2024 02:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 02:31 PM IST
सार

चोरों ने चांदी कारीगर के घर से तीन किलो चांदी चोरी कर ली। चोर दीवार काटकर घर में घुसे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
three kg silver stolen from artisan's house, police engaged in investigation
चांदी - फोटो : डेमो पिक

विस्तार

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बाघ विद्या में मंगलवार की रात चांदी कारीगर के घर चोरी हो गई। चोर घर से करीब 3 किलोग्राम चांदी ले गए हैं। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाने में दी है। जांच में जुटी पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे।
विज्ञापन


बाग विद्या निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह चांदी कारीगर है। मकान में ढलाई कर चांदी की चेन बनाने का काम करता है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे काम खत्म कर सोने चला गया। रात में चोर खेतों के रास्ते आए मकान की दीवार काटकर घुस गए। घर से करीब 3 किलोग्राम चांदी उठा ले गए।
विज्ञापन


यह चांदी आगरा के एक व्यापारी से चेन बनाने के लिए लेकर आया था। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि चोरी की शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए हैंए। तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। विज्ञान विधि प्रयोगशाला की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed