फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three innocent children died in road accident in Agra

Agra Accident News: नशा और झपकी ने ले ली तीन मासूमों की जान, शादी में रातभर जागकर लौट रहा था फाइनेंसकर्मी

Thu, 11 May 2023 11:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 May 2023 11:28 PM IST
सार

Agra Accident News: आगरा में नशा और झपकी ने तीन मासूमों की जान ले ली। आरोपी चालक शादी में रातभर जागकर घर लौट रहा था। 

विज्ञापन
Three innocent children died in road accident in Agra
हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहाबाद मार्ग पर तीन स्कूली बच्चों की जान 90 की तरफ्तार, नशे और झपकी ने ली। कार का चालक आकाश शर्मा नशे की हालत में था। बुधवार को साले के बेटे की शादी में रातभर जागा था। इसके बावजूद बृहस्पतिवार सुबह कार से पत्नी और बच्चों को छोड़कर अरनोटा से लौट रहा था। तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहा था। झपकी आने पर बेकाबू हुई कार ने तीन मासूमों की जान ले ली।

विज्ञापन

शादी समारोह में परिवार सहित गया था

डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा के मुताबिक, आरोपी कार चालक 35 वर्षीय आकाश शर्मा बाह के प्रतापपुरा का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो नोएडा में एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। ससुराल अरनोटा में है। साले की बेटे की शादी थी। इस कारण वह छुट्टी पर आया था। अपने दोस्त दिल्ली के सुल्तानपुर निवासी शुभम से कार लेकर आया था। बुधवार को शमसाबाद मार्ग पर राजपुर चुंगी स्थित मैरिज होम में कार्यक्रम था। वह परिवार सहित गया था।

विज्ञापन

बदल लिया था रास्ता

उसकी कार में शराब की बोतल और बीयर की केन मिली थी। इस पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि शादी में देर तक शराब पी थी। तड़के पत्नी, बच्चों और साली को ससुराल छोड़ने गया था। पहले वह शमसाबाद मार्ग तक आ गया था। मगर, तभी पत्नी का फोन कहा कि दूल्हे के कपड़े घर पर रह गए हैं। इस पर वो दोबारा ससुराल पहुंचा। कपड़े लेकर कार से रास्ता बदलकर फतेहाबाद मार्ग होते हुए आने लगा।

फतेहाबाद मार्ग पर कछपुरा पहुंचने पर झपकी लग गई। इससे कार दूसरी तरफ चली गई। उसने हैंड ब्रेक खींच दिए। मगर, रफ्तार 90 की थी। कार बेकाबू हो गई। बच्चों से टकराने के बाद सामने लगे बोर्ड से टकरा गया। अगले पहिये का टायर फटने से तेज आवाज हुई। उसकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया। वह कार से बाहर निकला। चारों तरफ बच्चे खून से लथपथ पड़े थे। 

विज्ञापन

बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए कहा

दृश्य देख वह घबरा गया, उसके हाथ-पैर कांपने लगे। मगर, भागा नहीं, तभी लोग आ गए। उसने बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। हालांकि ग्रामीणों का कहना था कि कार में तीन और युवक सवार थे। कार के रुकने के बाद सभी भाग निकले। आकाश को पकड़ लिया गया।

डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कार में अकेले होने की बात कही है। उसका मेडिकल कराया गया, जिसमें शराब की पुष्टि हुई है। आकाश के भी चोट लगी। उसका उपचार कराया गया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

हादसा भयावह था। तीन बच्चों की जान चली गई। तीन जिंदगी के लिए मौत से लड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने फतेहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों से कहा कि चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। 

इस पर अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। दो घंटे बाद ग्रामीण माने, तब कहीं जाम खोला जा सका। उधर, जाम की वजह से मार्ग पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फतेहाबाद और होटल रमाडा के पास से लोगों को डायवर्ट करके निकाला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed