फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three injured in stone pelting at wedding ceremony after bike parking dispute

Agra News: बाइक खड़ी करने पर विवाद के बाद शादी समारोह में पथराव, तीन घायल

Thu, 11 Dec 2025 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Three injured in stone pelting at wedding ceremony after bike parking dispute
आगरा। सदर की न्यू जनता कॉलोनी में मंगलवार रात मैरिज होम के बाहर बाइक खड़ी करने पर विवाद के बाद एक पक्ष ने शादी समारोह में पथराव किया। विरोध करने वालों की पिटाई की, जिसमें तीन लोग ज्यादा घायल हुए। पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कैंट के नगला काछियान निवासी अख्तर ने बताया कि मंगलवार रात उनके पुत्र फाजिल की शादी का कार्यक्रम न्यू जनता काॅलोनी स्थित ओम गार्डन में हो रहा था। रात में बाहर बाइक खड़ी करने में दो पक्षों के विवाद हुआ। इसके बाद एक पक्ष के करीब 50 लोग दूसरे पक्ष को उनके कार्यक्रम में आया समझकर मैरिज होम में घुस आए।
विज्ञापन

पथराव करने लगे। विरोध करने पर मेहमानों की पिटाई की। शादी का सारा खाना फेंककर खराब कर दिया।इमरान, जफर, अल्ला रक्खा को ज्यादा चोटें लगीं, अन्य मेहमान भी चुटहिल हुए हैं। बवाल के बाद जैसे-तैसे रस्में पूरी की गईं। लोगों ने मारपीट और हंगामे के वीडियो बनाकर वायरल कर दिए। एसीपी सदर सैयद इमरान अहमद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed