फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three injured in knife attack after protesting against molestation of a girl

Agra News: युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर चाकू से हमला, तीन घायल

Sat, 10 Jan 2026 02:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Three injured in knife attack after protesting against molestation of a girl
आगरा। जीवनी मंडी क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने युवती की मां, चाचा और बेटे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर छत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता की मां ने बताया कि वह नौकरी कर परिवार का पालन कर रही हैं। 6 जनवरी की रात करीब 8:45 बजे वह ड्यूटी कर वापस घर लौटीं तो बेटी ने बताया कि वह सामान लेेने बाजार गई थी। लौटते समय क्षेत्र के निवासी सूरज और रोहित ने उसका रास्ता रोककर हाथ पकड़ लिया, गाली-गलौज की और जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाया। वह आरोपियों के घर पहुंचीं तो आरोपियों ने 7-8 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन्हें, उनके बेटे और मुंहबोले देवर पर हमला कर दिया। चाकू से सिर और माथे पर वार करके घायल कर दिया। जाते समय आरोपियों ने थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर छत्ता ने बताया कि पीड़ितों का मेडिकल करा प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed