फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three injured in house attack and stone pelting over scooter speeding dispute

Agra: स्कूटर की रफ्तार ने करा दिया बवाल...घर में घुसकर हमला, पथराव से मची भगदड़; लहूलुहान हो गए तीन लोग

Tue, 30 Sep 2025 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Sep 2025 09:00 AM IST
सार

आगरा के धनौली में स्कूटर की रफ्तार ने विवाद करा दिया। मामला इतना बढ़ गया कि पथराव हो गया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए। 
 

विज्ञापन
Three injured in house attack and stone pelting over scooter speeding dispute
घायल हुए लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र के नगला बुद्धा, धनौली में स्कूटर तेज चलाने पर हुए विवाद में रविवार की शाम दबंगों ने एक घर पर हमलाकर दिया। लाठी-डंडे से पिटाई करने के साथ पथराव भी किया। हमले में तीन लोग घायल हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद भी हो गई है। वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने 7 नामजद और करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



 मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली निवासी भोला कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि नगला बुद्धा में रविवार की शाम करीब 7:30 बजे सड़क पर साइकिल और एक मोटरसाइकिल में टक्कर हुई थी। इसी बीच जब उनका भाई अरविंद कुशवाह साइकिल को सड़क से किनारे कर रहा था। तभी आगे से आ रहे दो स्कूटर सवारों और उनके भाई के बीच स्कूटर तेज चलाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके करीब 30 मिनट बाद स्कूटर सवारों के साथ 35-40 लोग लाठी डंडे और हथियारों से लैस होकर आए और घर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


उनके भाई देवेंद्र कुशवाह, भूपेंद्र कुशवाह और बीचबचाव करने पर लक्ष्मीकांत को पीटकर घायल कर दिया। ईंट-पत्थर भी फेंके। भाई जोगेंद्र के सीने पर एक युवक हथियार तानकर जान से मारने की धमकी भी। महिलाओं से भी गालीगलौज की गई। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भागे। थाना प्रभारी मलपुरा ने बताया कि पीड़ित भोला कुशवाहा की तहरीर पर सुनील, एलान, विष्णु, लोहरे, संदीप, रंजीत समेत 7 नामजद और करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के लिए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed