फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three infected including student found

लहर नहीं फिर भी जिले में बढ़ रहे कोरोना के मरीज

Sat, 25 Jun 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three infected including student found
मैनपुरी। जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में केजीएमयू लखनऊ में पढ़ रहे एक छात्र सहित तीन संक्रमित मिले। इससे एक्टिव केसों की संख्या 13 हो गई है।
विज्ञापन

जून माह में अब तक जिले में 25 संक्रमित मिल चुके हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में केजीएमयू में शिक्षा प्राप्त कर रहे एक छात्र सहित तीन कोरोना से ग्रसित मिले हैं। छात्र को कालेज में ही आइसोलेट किया गया है। वहीं शहर निवासी दो लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग में दर्ज रिकार्ड के अनुसार इस साल जून में सर्वाधिक पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है। लोग बचाव के संसाधन अपनाएं।
विज्ञापन

बूस्टर डोज लगवाएं
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि 59 साल से अधिक उम्र के लोगों को स्वास्थ्य विभाग नि:शुल्क बूस्टर डोज लगवा रहा है जबकि इससे से कम उम्र के लोग डॉ. रागिनी हॉस्पिटल में सशुल्क बूस्टर डोज लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो की रिपोर्ट आई निगेटिव
शनिवार को दो संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें तीन दिन बाद घर से निकलने की अनुमति दी है। सीएमओ ने कहा कि संक्रमित होम आइसोलेशन के दौरान सावधानी बरतें। लापरवाही से घर के अन्य लोग भी संक्रमित हो सकते हैं। कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है तीन दिन में लोग उपचार के बाद ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed