फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three including two brothers who were betting on cricket were caught IN AGRA

Satta: पुलिस की पैनी नजर, फिर भी ऐसे खेला जा रहा था खेल; दो भाइयों सहित तीन पकड़े गए

Mon, 10 Apr 2023 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 12:08 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) क्रिकेट मैचों में सट्टेबाजी का खेल शुरू हो गया है। पुलिस ने इस मामले में दो भाइयों सहित तीन को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Three including two brothers who were betting on cricket were caught IN AGRA
सट्टा बाजार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) क्रिकेट मैचों में सट्टेबाजी के मामले में रविवार को ताजगंज और सदर क्षेत्र में दो सगे भाइयों सहित तीन बुकी पकड़े गए। तीन अन्य को मुकदमे में वांछित किया गया है। हैरानी की  बात ये है कि पुलिस की सट्टेबाजी पर पैनी नजर है, उसके बाद भी ये खेल चल रहा था। 

विज्ञापन

बुकीज की सूची तैयार 

पुलिस सक्रिय बुकीज की सूची तैयार कर कर रही है। पुलिस ने पहले बरौली अहीर में दबिश दी। घर में सट्टा चला रहे सगे भाई अर्जुन यादव व करन यादव को पकड़ा। उनके पास से 650 रुपये बरामद हुए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि सट्टे का लेन-देन ऑनलाइन होता है। आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज कराए जाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: महिला डॉक्टर के अश्लील फोटो खींचे, फिर किया ब्लैकमेल;  कुख्यात सुधीर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां दी गई दबिश 

दोपहर को सदर क्षेत्र में नैनाना जाट के पास सिल्वर टाउन में दबिश दी गई। दिलीप बंसल को पकड़ा गया। उसके पास से 14,800 रुपये बरामद हुए। आरोपी मूलत: लोहिया नगर, बल्केश्वर का निवासी है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके साथी सचिन अग्रवाल, पवन ठाकुर और कान्हा उर्फ अब्बू पंडित हैं। पुलिस ने तीनों को वांछित किया है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed