फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three illegal arms dealers arrested one accused absconding 31 pistol-pistol recovered

आगराः अवैध हथियारों के तीन सौदागर गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, 31 तमंचे-पिस्टल मिले

Wed, 03 Feb 2021 07:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 Feb 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Three illegal arms dealers arrested one accused absconding 31 pistol-pistol recovered
अवैध हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला

थाना ताजगंज पुलिस और स्पेशल क्राइम टीम ने मंगलवार रात को अवैध हथियारों के तीन सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एटा और मथुरा से हथियार खरीदते थे। इसके बाद आगरा के अलावा फिरोजाबाद और फिरोजाबाद में बेचने के लिए ले जाते थे। आरोपियों के पास से 31 तमंचे और पिस्टल बरामद की गई हैं। एक आरोपी फरार है।  

विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, थाना ताजगंज पुलिस और स्पेशल क्राइम टीम मंगलवार रात को तोरा चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला गैंग आने वाला है। इस पर टीम ने शमसाबाद मार्ग से 125 फुटा मार्ग पर चार बदमाशों को घेर लिया। इनमें से तीन को पकड़ लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपियों में फुरकान, फुरकान उर्फ हकला और रिजवान हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। आरोपी काफी समय से इस काम में लगे हैं। उन्होंने किन लोगों को अवैध हथियार बेचे, यह पता किया जा रहा है। गिरोह में 10 से ज्यादा सदस्य हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।  
विज्ञापन


दो गन हाउस से खरीदे कारतूस
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह मथुरा के गांव हाथिया और एटा से हथियार खरीद रहे थे। चार हजार में तमंचा लाकर छह हजार में बेचते थे। 20 हजार में पिस्टल खरीदते थे। इन्हें 35 हजार रुपये तक में बेचते थे। वहीं कारतूस फतेेहाबाद और अलीगंज के गन हाउस से लाते थे। दोगुने दाम में एक कारतूस मिलता था, जिसे सौ रुपये अधिक पर बेचते थे। उन्होंने आगरा के अलावा फिरोजाबाद, अलीगढ़ और धौलपुर मेें भी अवैध हथियारों की स्पलाई की है। पुलिस अब गन हाउस की भूमिका की जांच कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेशचंद्र त्रिपाठी, स्पेशल क्राइम टीम प्रभारी आलोक कुमार शर्मा, एसआई मोहित सिंह, केवल सिंह, हेड कांस्टेबल आदेश त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार आदि रहे।

इनकी हुई गिरफ्तारी 
- फुरकान निवासी कबीर कुंज, आनंद नगर, थाना जगदीशपुरा। (पांच मुकदमे थाना जगदीशपुरा में दर्ज हैं, जबकि एक थाना लोहामंडी में दर्ज है।)
- फुरकान उर्फ हकला निवासी सैयदपाड़ा, थाना लोहामंडी। (12 मुकदमे थाना लोहामंडी में दर्ज हैं, जबकि एक जगदीशपुरा में दर्ज है। इनमें गुंडा एक्ट, बलवा, विस्फोटक अधिनियम के हैं।)

- रिजवान उर्फ भूरा निवासी नौबस्ता, थाना लोहामंडी। (रिजवान पर थाना लोहामंडी में दो मुकदमे दर्ज हैं) 

फरार आरोपी 
- सोमू निवासी नगला कंशी, थाना अलीगंज, एटा 

यह हुई बरामदगी 
315 बोर के 27 तमंचे, 32 बोर की तीन पिस्टल, 12 बोर का एक तमंचा, 24 कारतूस।

युवती की हत्या की ली सुपारी 
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में फुरकान से पता चला कि उनका एक साथी सोमू है। वह सुपारी भी लेता है। लोहामंडी के सेठ उर्फ फुरकान की एक प्रेमिका है। प्रेमिका उस पर शादी का दबाव बना रही है। वह उसकी शादी भी नहीं होने दे रही थी। इस पर सेठ प्रेमिका को रास्ते से हटाना चाहता है। इसके लिए सोमू और फुरकान से बात की थी। उन्हें दो लाख रुपये में उसकी हत्या की सुपारी दी थी। अब पुलिस सेठ उर्फ फुरकान और सोमू की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed