{"_id":"60f8810e8ebc3e0a02433ee3","slug":"three-icu-units-of-126-beds-will-start-in-sn-agra-news-agr500753461","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन में बनेगी में 126 बेड की तीन आईसीयू यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन में बनेगी में 126 बेड की तीन आईसीयू यूनिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुविधा
एसएन में शुरू होंगी 126 बेड के तीन आईसीयू यूनिट
इमरजेंसी कोविड रिस्पोंस पैकिज (ईसीआरपी) के तहत केंद्र को भेजा 8.4 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
स्टाफ के अलावा मास्क, ग्लव्स, पीपीई किट का खर्च भी तय बजट होगा शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा। संक्रमण की तीसरी लहर से पहले एसएन मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में 126 बेड की तीन यूनिट शुरू हो जाएगी। 42-42 बेड की तीनों यूनिट के लिए केंद्र सरकार एसएन को 8.4 करोड़ रुपये देगी। जिसमें आईसीयू के लिए स्टाफ, उपकरण और मास्क, ग्लव्स (कन्ज्यूमेबल्स) का खर्च भी शामिल है।
तीन आईसीयू यूनिट में एक बच्चों के लिए पीआईसीयू होगा। जिसमें 42 बच्चों के छोटे वाले बेड होंगे। बाकी दो यूनिट वयस्क रोगियों के लिए होगी। एसएन प्राचार्य डॉ. संजय काला ने दावा किया है कि 30 अगस्त तक 42-42 बेड की तीनों यूनिट शुरू हो जाएगी। प्रत्येक यूनिट के लिए 2.8 करोड़ रुपये का बजट मिलेगा। तीनों यूनिट का प्रस्ताव एसएन प्रशासन ने केंद्र सरकार को भेजा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत केंद्र ने आकस्मिक उपचार के लिए ईसीआरपी स्कीम बनाई है। जिसमें एसएन शामिल है। एसएन प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि बिल्डिंग व खाली बेड उपलब्ध हैं, सिर्फ स्टाफ और उपचार में इस्तेमाल होने वाले कज्यूमेबिल्स की जरूरत है। जिसे ईसीआरपी फंड से पूरा किया जाएगा।
सबसे ज्यादा मानव संसाधन की जरूरत
कोविड में उपचार के लिए मानव संसाधन की सबसे बड़ी जरूरत है। एसएन में पिछले दिनों 16 चिकित्सकों को दूसरे मेडिकल कॉलेजों में स्थानांतरित किया है। जबकि 22 चिकित्सक दूसरे जिलों से एसएन आए हैं। एसएन प्राचार्य का कहना है सिर्फ छह चिकित्सक बढ़े हैं, जबकि हमें 40 से अधिक चिकित्सकों की जरूरत है। इनके अलावा 78 पैरामेडिकल स्टाफ आउटसोर्स से मिला है। जबकि 100 से अधिक नॉन मेडिकल स्टाफ की कमी है।