फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three girl missing from market in agra

बाजार गईं तीन छात्राएं लापता, घर में मचा कोहराम

Fri, 12 Jan 2018 11:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अछनेरा (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अछनेरा (आगरा) Updated Fri, 12 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
three girl missing from market in agra
UP Police
आगरा के अछनेरा कस्बे के विभिन्न मोहल्लों की रहने वाली 11वीं क्लास की तीन छात्राएं गुरुवार की देर शाम अचानक लापता हो गईं हैं। 
विज्ञापन


शाम तीनों घर से बाजार गईं थी। घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका से सहमे परिवारीजन घंटों उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन सुराग नहीं लगा। मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में पुलिस जुटी है।  

कस्बा अछनेरा के अलग-अलग मोहल्लों की रहने वाली तीन किशोरी 11वीं क्लास में पढ़ती हैं। तीनों गुरुवार की शाम बाजार गईं थी। देर शाम तक उनके घर नहीं लौटने से परिवारीजनों ने उनकी खोजबीन की। पर, कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन

सहम गए हैं परिवार के लोग 

छात्राओं के बाजार से लापता होने खबर से कस्बे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम थाना अछनेरा पर जमा हो गया। मामले में परिवारीजन छात्राओं के साथ अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। 

वहीं पीड़ित परिवारीजनों द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस भी हरकत में आई। नगर के कुछ संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर मिली है। छात्राओं की तलाश की जा रही है। कहा कि जल्द बरामदगी की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed