{"_id":"679e579ddbce432b1c0796a2","slug":"three-friends-left-home-have-been-friends-for-16-years-police-found-them-in-this-condition-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तीन सहेलियों ने छोड़ा घर...16 साल से हैं दोस्त, पुलिस को इस हाल में मिलीं; वजह जान हर कोई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन सहेलियों ने छोड़ा घर...16 साल से हैं दोस्त, पुलिस को इस हाल में मिलीं; वजह जान हर कोई हैरान
Sat, 01 Feb 2025 10:49 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:49 PM IST
सार
पुलिस में शिकायत की। तीन लड़कियों के गुम होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस भी तलाश में जुट गई। सीसीटीवी कैमरों को चेक करना शुरू कर दिया। इससे पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा की तीन सहेलियां करीब 16 साल से ज्यादातर समय साथ रहती थीं। परिजन के टोकने पर भी नहीं मानती थीं। बृहस्पतिवार को दो को उनकी मां ने पीट दिया। दोनों बिना मंजिल सोचे घर से निकल पड़ीं। तीसरी सहेली को पता चला तो वह भी साथ हो गई। थाना न्यू आगरा पुलिस ने तीनों को झांसी में तलाश कर परिजन के सुपुर्द किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम थाने पर तीन परिवार आए थे। सभी ने अपनी-अपनी बेटी के गुम हो जाने की जानकारी दी। दो टीम बनाई गईं। पीड़ितों के घर से स्टेशनों तक करीब 50 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए। आगरा कैंट स्टेशन पर तीनों सहेलियां साथ दिखीं।
फुटेज के आधार पर एक टीम ग्वालियर पहुंची। वहां भी नहीं मिलीं। एक टीम झांसी पहुंची। वहां स्टेशन के पास तीनों बैठी मिलीं। पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह तीनों बचपन से सहेलियां हैं। दो की मां ने पिटाई कर दी। इससे घर से निकल गईं। पता चलने पर तीसरी भी आ गई। कहां जाना और क्या मंजिल है, किसी ने नहीं सोचा था।