फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three friends drown while taking a dip in the Yamuna; two rescued, one missing.

Agra News: यमुना में डुबकी लगाते डूबे तीन दोस्त, दो निकले एक लापता

Tue, 15 Sep 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three friends drown while taking a dip in the Yamuna; two rescued, one missing.
फतेहाबाद फोटों।यमुना नदी में डूबे किशोर ओमकार का फाइल फोटो स्रोत परिजन
फतेहाबाद। गांव पारौली सिकरवार के तीन दोस्त सोमवार की दोपहर यमुना नदी में नहाते समय डूबने लगे। सरवन और बंटू किसी तरह नदी से बाहर निकल आए, जबकि ओमकार ( 15) डूब गया, जिसका कुछ पता नहीं चल सका है। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उतरकर ओमकार की तलाश की। तेज बहाव के कारण किशोर मिल नहीं सका। हादसे से परिवार में मातम छा गया है। मां की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

गांव पारौली सिकरवार निवासी ओमकार (17) पुत्र सपताराम सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव के ही सरवन (18) पुत्र राकेश और बंटू (20) पुत्र बालकिशन (20) के साथ गांव से करीब 500 मीटर दूर यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। सरवन और बंटू किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन ओमकार गहरे पानी में समा गया।
विज्ञापन


किशोर के डूबने पर दोनों ने शोर मचाया। इससे आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से ओमकार की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोर देर शाम तक नदी में तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक ओमकार ने इसी वर्ष कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। वह छह भाई-बहनों में सबसे छोटा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।


वर्जन
यमुना में नहाते समय तीन लोग डूबे थे, जिनमें दो बाहर निकल आए हैं। लापता किशोर की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक अभियान चलाया गया। नदी में तेज बहाव होने के कारण गोताखोरों को परेशानी हो रही है।- इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed