फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three fraudsters selling fake silver in the market arrested

Agra News: बाजार में नकली चांदी खपा रहे तीन जालसाज गिरफ्तार

Thu, 19 Mar 2026 09:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Three fraudsters selling fake silver in the market arrested
मिलावटी नकली चांदी के सिक्के और ईट सहित तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्षेत्र में नकली सिक्के
पिनाहट। क्षेत्र में नकली चांदी के सिक्के और धातु की ईंटें बेचने वाले एक सक्रिय गिरोह को बुधवार देर रात पिनाहट पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से भारी मात्रा में मिलावटी सफेद धातु बरामद हुई है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से पिनाहट बाजार और आसपास के ग्रामीण इलाकों में नकली चांदी के सिक्के खपाने की सूचनाएं पुलिस को मिल रही थीं। पुलिस टीम लगातार इन जालसाजों की तलाश में जुटी थी, लेकिन शातिर हर बार बच निकलने में कामयाब हो जाते थे। बुधवार देर रात थाना पिनाहट पुलिस गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि नकली चांदी का सौदा करने वाले कुछ लोग चंबल मार्ग से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिरों ने अपने नाम योगेश पुत्र जय नारायण निवासी गढ़ा पचौरी, बाह, शिवम उर्फ गल्लो पुत्र मनोज निवासी ग्राम खिल्ली, बासौनी और रविंद्र पुत्र केदार निवासी बटेश्वर, बाह बताए। तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 14 नकली चांदी के सिक्के और 839 ग्राम वजन की एक मिलावटी सफेद धातु (चांदी जैसी दिखने वाली) की ईंट बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इसे असली बताकर बाजार में बेचने जा रहे थे। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed