{"_id":"62b9e45f6d13f7538e2e06cd","slug":"three-families-left-house-wrote-on-the-wall-the-house-is-for-sale-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दबंगों से परेशान होकर तीन परिवारों ने छोड़ा घर, दीवार पर लिख दिया 'मकान बिकाऊ है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दबंगों से परेशान होकर तीन परिवारों ने छोड़ा घर, दीवार पर लिख दिया 'मकान बिकाऊ है'
Mon, 27 Jun 2022 10:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:39 PM IST
सार
थाना प्रभारी मनसुखपुरा गिरीश राजपूत ने बताया कि जिन लोगों के घर की दीवार पर मकान बिकाऊ लिखा है, उनका आरोपी परिवार से कोई झगड़ा नहीं है।
विज्ञापन
दीवार पर लिख दिया 'मकान बिकाऊ है'
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में पिनाहट के थाना मनसुखपुरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेहा के कुकरियनपुरा गांव के तीन परिवार दबंगों से परेशान होकर अपना घर छोड़कर चले गए। अपने घर की दीवार पर मकान बिकाऊ है, लिख दिया है। इस मामले में गांव के प्रधान ने रविवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, साथ ही इसे उच्चाधिकारियों को भी भेजा है।
विज्ञापन
गांव के दिनेश शुक्ला, रविंद्र और सुबोध ने गांव के ही एक परिवार पर परेशान करने का आरोप लगा परिवार सहित घर छोड़ दिया। ये तीनों अब राजाखेड़ा में रह रहे हैं। दिनेश के अनुसार रास्ते का विवाद होने पर करीब एक साल पहले ही उसने घर छोड़ दिया था। सुबोध और रविंद्र ने भी विवाद होने पर पिछले महीने घर छोड़ा है। अब तीनों ने अपने घर की दीवार पर मकान बिकाऊ है लिख दिया है।
विज्ञापन
गांव के प्रधान अजय कौशिक ने बताया कि इस मामले की शिकायत रविवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, साथ ही इसे उच्चाधिकारियों को भी भेजा है। दबंग परिवार पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। शिकायत करने की वजह से अब उन्हें भी खतरा है।
विज्ञापन
वहीं आरोपी पक्ष का कहना है कि उन्होंने प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत डीएम से की थी। जांच के लिए टीम गठित होने पर बौखलाहट में प्रधान ने यह झूठा आरोप लगाया है। जो घर छोड़कर चले गए हैं, उनसे हमारा कोई विवाद नहीं है।
नहीं है आरोपी से कोई झगड़ा
इस मामले में थाना प्रभारी मनसुखपुरा गिरीश राजपूत ने बताया कि जिन लोगों के घर की दीवार पर मकान बिकाऊ लिखा है, उनका आरोपी परिवार से कोई झगड़ा नहीं है। पीड़ित पक्ष ने थाने पर भी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दी है। मामला प्रधान और पूर्व प्रधान (आरोपी परिवार) के बीच चल रही रंजिश का है। दोनों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हैं।