Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three examination centers cancelled due to mass cheating

Agra News: सामूहिक नकल पर तीन परीक्षा केंद्र निरस्त

Wed, 25 Nov 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Three examination centers cancelled due to mass cheating
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में सामूहिक नकल के मामले में तीन परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं, एक महाविद्यालय सील होने के कारण वहां के परीक्षार्थियों का केंद्र भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने 23 नवंबर को चार अलग-अलग कार्यालय पत्र जारी कर केंद्रों में बदलाव किया है। संबंधित परीक्षार्थी अब 25 नवंबर से नए केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित नवंबर-दिसंबर 2026 की सेमेस्टर परीक्षाओं में की गई है। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर तथा एमए, एमएससी और एमकॉम के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

सामूहिक नकल के कारण मथुरा के ज्ञान एजुकेशन इंस्टीट्यूट, लालपुर का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया गया है। यहां के परीक्षार्थियों की परीक्षा अब श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय, गोवर्धन में होगी। मथुरा के ही पं. हुकुम सिंह एजुकेशन कॉलेज, राया-बलदेव रोड, कराब का केंद्र भी निरस्त किया गया है। इसके परीक्षार्थियों को श्री फतेह सिंह डिग्री कॉलेज, नगला-रायसिंह, पछावर में परीक्षा देनी होगी। आगरा के किसान दिलीप सिंह बघेल मेमोरियल डिग्री कॉलेज, नगला लेखराज, धनौली का केंद्र भी सामूहिक नकल के कारण निरस्त किया गया है। यहां के परीक्षार्थियों का नया केंद्र श्री ज्वाला प्रसाद शर्मा शिक्षण संस्थान, फतेहपुर सीकरी रोड, कोरई किरावली बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, श्री सुरेश चंद्र सिंघल मेमोरियल महाविद्यालय, डांडा मोड़, जगनेर-आगरा मार्ग का परीक्षा केंद्र उप जिलाधिकारी खेरागढ़ के पत्र के आधार पर कॉलेज सील होने के कारण बदला गया है। यहां के परीक्षार्थी अब सरदार पटेल एजुकेशनल कॉलेज, अटा, खेरागढ़ में परीक्षा देंगे।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय ने संबंधित महाविद्यालयों के लॉगिन पर संशोधित प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए हैं। अधिकृत एजेंसी को संशोधित प्रवेश पत्र अपलोड कर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। नोडल केंद्र प्रभारियों को भी संबंधित महाविद्यालयों को केंद्र परिवर्तन की सूचना देने को कहा गया है। चारों केंद्रों पर छात्र और छात्रा दोनों वर्ग के परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed