फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three Drown In River Of Yamuna And Chambal At Ganga Dussehra

गंगा दशहरा पर्व पर हादसा: यमुना और चंबल नदी में डूबने से तीन की मौत, मगरमच्छ ने किया किशोरी पर हमला

Mon, 21 Jun 2021 01:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 21 Jun 2021 01:03 AM IST
सार

आगरा में यमुना नदी और चंबल नदी में डूबने से तीन की मौत हो गई। वहीं चंबल नदी में नहाने के दौरान एक किशोरी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गई।

विज्ञापन
Three Drown In River Of Yamuna And Chambal At Ganga Dussehra
गंगा दशहरा के दौरान यमुना नदी में डूबे लोगों की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा दशहरा पर्व के दौरान आगरा में बड़ी घटना सामने आई हैं। आगरा में यमुना नदी और बाह क्षेत्र में चंबल नदी में स्नान के दौरान दो सगे भाइयों और एक महिला की डूबने से मौत हो गई। वहीं चंबल नदी में एक किशोरी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। पुलिस ने दो शव नदी से निकाल पोस्टमार्टम को भेजे हैं। वहीं एक बच्चे की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


महिला को नदी से निकाला
बताया गया है कि थाना सिंधी नगला टूंडला निवासी राम जसो पत्नी प्रेम शंकर अपने मायके पिनाहट आईं थीं। सोमवार को गांव विप्रवली के चंबल नदी घाट पर गंगा दशहरा पर स्नान के लिए गई थी। इस दौरान नहाते समय वो गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। इसकी सूचना लोगों ने गोताखोरों को दी। लेकिन दो घंटे बाद गोताखोरों ने उन्हें बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


मगरमच्छ ने किया हमला
बाह तहसील के थाना मंसुखपुरा में सोमवार को चंबल नदी में नहाने के लिए निधि, पुत्री गीताराम (13)परिवार के साथ आई थी। नहाने के दौरान अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों ने किशोरी का प्राथमिक इलाज कराया। उसके बाद उसे घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहरे पानी में डूबने एक की मौत, दूसरा लापता
थाना कमलानगर के बल्केश्वर घाट में मोनू के दो पुत्र गिरीश (9) और रौनक (10) यमुना में नहाने गये थे। इस दौरान वे गहरे पानी में चले गए। उसके बाद दोनों डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रौनक को निकाल कर इलाज के लिए भेजा। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि उसके भाई गिरीश की तलाश जारी है। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


ये भी पढ़ें: कासगंज में अलर्ट: गंगा में आ सकता है उफान, हरिद्वार से छोड़ा गया 3.87 लाख क्यूसेक पानी

एसएन मेडिकल कॉलेज: छह और मरीजों ने दी ब्लैक फंगस को मात, ताली बजाकर किया डिस्चार्ज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed