फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three devotees killed, 38 injured in bus accident

कासगंज में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, तीन की मौत, 38 घायल

Sun, 06 May 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Sun, 06 May 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
Three devotees killed, 38 injured in bus accident
रोड एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कासगंज में शनिवार को देर रात श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 38 श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिनमें से सात लोगों की हालत गंभीर बनी है। 
विज्ञापन


यह हादसा सोरों थाना क्षेत्र के नगरिया गोला कुआं मोड़ के पास हुआ। बस में 90 श्रद्धालु सवार थे। ये सभी जलसेर के करधनी गांव से धार्मिक अनुष्ठान के लिए कछला गंगा घाट जा रहे थे।
विज्ञापन


मरने वालों में 80 वर्षीय अंगूरी पत्नी कालीचरण निवासी करधनी जिला एटा, रामकली पत्नी कमल सिंह निवासी बरहन, 40 वर्षीय देवेंद्र निवासी जलेसर शामिल हैं।

अस्पताल में भर्ती घायल यात्री

Three devotees killed, 38 injured in bus accident
अस्पताल में भर्ती घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 38 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें सात लोगों की हालत गंभीर के कारण अलीगढ़ और दिल्ली रेफर कर दिया गया। 

वहीं डीएम और सीएमओ भी रात को अस्पताल में घायल यात्रियों का हाल जानने पहुंचे थे। हादसा कैसे हुआ इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। ये सभी श्रद्धालु मिनी बस में सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed