{"_id":"600db3b78ebc3e30d1036084","slug":"three-dates-fixed-for-corona-vaccination-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना टीकाकरण से बचे 16,633 स्वास्थ्यकर्मियों के लिए तीन तारीख तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना टीकाकरण से बचे 16,633 स्वास्थ्यकर्मियों के लिए तीन तारीख तय
Mon, 25 Jan 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कोरोना वायरस का टीका लगवाने से बचे 16633 स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए तीन तारीख तय कर दी गई हैं। 28, 29 जनवरी के अलावा शासन ने चार फरवरी को भी बढ़ाया है। इन तीन तारीख में ही पहले चरण का टीकाकरण संपन्न कराना होगा।
विज्ञापन
जिले में पहले चरण में 18,901 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगना है। दो सत्रों में 2,268 कर्मचारियों को टीका लग चुका है। अभी तक शासन ने 28 और 29 जनवरी को टीकाकरण की तारीख तय की थी। अब चार फरवरी को भी टीकाकरण होगा। इन तीन तारीखों में ही बचे हुए सभी कर्मचारियों का टीकारकण संपन्न कराना होगा। इसके लिए जरूरत के आधार पर बूथ तय कर सकते हैं।
विज्ञापन
संबंधित खबर- कोरोना टीकाकरण में आगरा पिछड़ा, मंडल में मथुरा रहा अव्वल, मैनपुरी का दूसरा स्थान
विज्ञापन
गैरहाजिर 1993 कर्मचारियों समेत बना रहे सूची
टीकाकरण के लिए कर्मचारियों की सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। 28, 29 जनवरी और चार फरवरी को अलग-अलग कर्मचारी बुलाए जाएंगे। इसमें पहले और दूसरे सत्र में अनुपस्थित रहे 1,993 कर्मचारियों को भी शामिल किया जा रहा है।
पहली डोज लगवाने के लिए 16,633 कर्मचारी हैं बाकी
टीकाकरण के पहले चरण के दो सत्रों में 18,901 स्वास्थ्य कर्मचारियों में से 2,268 कर्मचारियों को पहली डोज लग गई है। अभी पहली डोज के लिए 16,633 कर्मचारी बाकी हैं।
'निर्देश मिलने पर बूथों की संख्या तय करेंगे'
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 28, 29 जनवरी और चार फरवरी को पहले चरण का टीकाकरण संपन्न कराया जाएगा। शासन के निर्देश मिलने के बाद बूथों की संख्या तय की जा रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।