फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three crooks arrested for loot in Dhoom Style

'धूम स्टाइल' में लूट की वारदात को अंजाम देता था ये गैंग, एमएससी स्टूडेंट सहित तीन गिरफ्तार

Sun, 10 Jun 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा) Updated Sun, 10 Jun 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
three crooks arrested for loot in Dhoom Style
पकड़े गए तीन बदमाश - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सक्रिय बदमाश लूट कर धूम फिल्म की तरह फरार हो जाते थे। आगरा पुलिस ने गैंग के सरगना सहित तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक एमएससी का छात्र है।
विज्ञापन

 
एसपी क्राइम मनोज सोनकर ने बताया कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर बाइक लूट की घटनाओं को एक गैंग अंजाम दे रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को तीन बदमाशों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्तों में बंटी उर्फ बिट्टू उर्फ गजेंद्र सिंह उर्फ अंश, पुष्पेंद्र सिंह निवासी ताजगंज और मुकेश मोहन दीक्षित उर्फ अनीत दीक्षित उर्फ मुकेश निवासी मथुरा हैं। इस गैंग का सरगना बिट्टू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपाचे बाइक का करते थे इस्तेमाल

ये बदमाश अपाचे बाइक पर सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। लूट के बाद बिट्टू बाइक काफी तेज रफ्तार से चलाता था, जिससे उसे पकड़ना आसान नहीं होता था। 

वहीं मुकेश आरबीएस डिग्री कॉलेज में एमएससी प्रथम वर्ष (गणित) का छात्र है। वो एक होटल में वेटर का हेड भी रह चुका है। ताजमहल के आसपास पुस्तकें भी बेचता है। 

पुष्पेंद्र टीडीआई मॉल में हांटेड हाउस चलाता था। किसी कारणवश बंद कर दिया। अब कॉमेडी वीडियो की एडिटिंग करता है। दो आरोपी सोनू और कृपाराम बुढ़ाना के रहने वाले हैं। ये दोनों फरार हैं। पकड़े गए बदमाशों से सात बाइक बरामद हुई हैं।

दो तरीकों से करते थे लूटपाट

बदमाश दो तरीके से वारदात करते थे। एक तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश लोगों को कॉलर पकड़कर गिरा देते थे, इसके बाद लूट कर फरार हो जाते थे। वहीं दूसरी तरीके में बाइक आगे लगाकर रोककर लूट करते थे। 

इंस्पेक्टर डौकी ने बताया कि बदमाशों से छह वारदात का खुलासा हुआ है। इनमें पांच अप्रैल को सत्यभान की बाइक चोरी, 12 अप्रैल को ईश्वर दयाल की बाइक चोरी, 23 अप्रैल को भूरी सिंह की बाइक चोरी की थी। 

वहीं 24 अप्रैल को टिंकू निवासी डौकी से मोबाइल और बाइक लूटी थी। 21 मई को अजय सिंह निवासी इकथरा, डौकी से अपाचे बाइक लूटी। टूंडला निवासी सोनवीर सिंह से 28 मई को एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर लूट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed