फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three constables suspended for showing Taj Mahal to foreigners

Agra: विदेशियों को ताज दिखाना पड़ा भारी, 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; किए गए निलंबित

Thu, 20 Feb 2025 12:25 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Feb 2025 12:25 AM IST
सार

पुलिसकर्मी 60 विदेशियों के दल को ताज दिखाने के लिए ले गए थे। इसकी अधिकारियों से कोई अनुमति नहीं ली थी। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने सख्त रुख अख्तियार किया।
 

विज्ञापन
Three constables suspended for showing Taj Mahal to foreigners
up police - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में थाना पर्यटन से लाइन हाजिर हुए 3 सिपाही मंगलवार को बिना किसी आधिकारिक अनुमति के 60 विदेशियों के दल को ताजमहल का भ्रमण कराने पहुंच गए। उनके साथ थाने के दो सिपाही भी रहे। मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीपी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही तीनों सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


नवंबर में पर्यटन थाने में तैनात सिपाही वेदांत, दीपक और हिमांशु के खिलाफ गोपनीय शिकायत की गई थी। वह काफी समय से थाना पर्यटन में तैनात थे। एसीपी ताज सुरक्षा की रिपोर्ट पर तीनों को लाइन हाजिर किया गया। मंगलवार को अधिकारियों को पता चला कि सुबह 60 विदेशियों का दल आया था।
विज्ञापन


उन्हें ताजमहल घुमाने लाइन हाजिर किए गए सिपाही ले गए थे। दो सिपाही पर्यटन थाने के भी पहुंचे थे। लाइन के सिपाहियों को किसी तरह का आदेश नहीं दिया। इसके बावजूद वह कैसे चले गए? यह सवाल बना हुआ है। प्रतिसार निरीक्षक को भी सिपाहियों के बिना अनुमति जाने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद को दी गई है। वह यह पता कर रहे हैं कि लाइन हाजिर सिपाहियों को विदेशियों के आने की जानकारी किससे मिली थी? आखिर उन्हें क्या लालच था? डीसीपी ने बताया कि तीनों सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed