{"_id":"5f3cbdb08ebc3e3ca74d2ded","slug":"three-children-fell-in-the-drain-with-bicycle-two-evacuated-one-missing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः नाले में तीन बच्चे साइकिल सहित गिरे, दो सुरक्षित निकाले, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः नाले में तीन बच्चे साइकिल सहित गिरे, दो सुरक्षित निकाले, एक लापता
Thu, 20 Aug 2020 09:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 20 Aug 2020 09:16 AM IST
सार
दो बच्चों को किसी तरह बाहर निकाल लिया। लेकिन एक बच्चा
नाले में ही बह गया, दीवार नहीं होने की वजह से हुआ हादसे का शिकार, नहीं चला पता
विज्ञापन
डूबना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में लंगड़े की चौकी में मंगलवार शाम को तेज बारिश के दौरान खेलते हुए घर जा रहा आठ साल का केशव नाले में गिर गया। नाले में पानी का तेज बहाव होने की वजह से केशव का पता नहीं चल सका। इस दौरान दो बालक और गिरे थे, जिन्हें बचा लिया गया। बुधवार शाम तक बच्चे की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिल सका। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सादाबाद निवासी देशराज की पत्नी मधु अपने मायके में मां ऊषा के पास नगला धनी में किराये पर कमरा लेकर रहती है। उसके साथ दो बेटे 13 साल का अमन और आठ साल का केशव रह रहे थे। वह मजदूरी करके बच्चों को पाल रही है।
एक बेटा आदेश पति के पास ही रहता है। मधु ने बताया कि मंगलवार शाम को छह बजे काम से आने के बाद मां के घर में केशव को लेकर नहाने आई थी। तभी बारिश आ गई। इस दौरान केशव खेलता हुआ बाहर निकल गया। उसने समझा कि नानी के घर से अपने घर चला गया होगा। मगर, वहां नहीं पहुंचा था। इस पर उसकी तलाश करने लगी।

इसी दौरान सब्जी मंडी में नाले के पास लोगों की भीड़ लगी थी। लोगों ने बताया कि दो बच्चे साइकिल सहित और एक बच्चा नाले में गिर गया। साइकिल वाले बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। एक बच्चा तेज बहाव में पानी में डूब गया। उसका पता नहीं चल सका है। बच्चा अपनी चप्पल निकालने की कोशिश कर रहा था। उसकी पहचान केशव के रूप होने पर परिजन तलाश में जुट गए।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी से मलबा निकलवाया, लेकिन बुधवार शाम सात बजे तक उसका पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल का कहना है कि बच्चे की तलाश की जा रही रही है।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
शहर में नाले पहले भी जान ले चुके हैं। बोदला, बिजलीघर, सदर, न्यू आगरा क्षेत्र मेें नाले में गिरकर मौत हो चुकी हैं। पांच साल पहले नाला काजीपाड़ा में बालक गिर गया था। वह मां के साथ आ रहा था। इस घटना के बाद लोगों ने बवाल किया था। नालों को सुरक्षित करने की मांग की थी।
नहीं थी नाले की दीवार
लंगड़े की चौकी क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जिस नाले पर हादसा हुआ, वहां पर एक तरफ की दीवार नहीं बनी हुई है। इस दीवार को कुछ दिन पहले एक दुकान को हटाने के दौरान तोड़ दिया गया था। इस वजह से ही हादसा हो गया। अगर, दीवार होती तो बालक नहीं गिरता। नाले से सिल्ट भी नहीं निकाली गई है। इस कारण बारिश में पानी सड़क तक आ जाता है।