{"_id":"69d32e104ecc4e6d7500543d","slug":"three-chc-to-be-upgraded-into-emergency-centers-with-trauma-facilities-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गांवों को मिलेगी बड़ी राहत: तीन सीएचसी बनेंगे इमरजेंसी सेंटर, ट्रॉमा और 100 बेड तक की होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को मिलेगी बड़ी राहत: तीन सीएचसी बनेंगे इमरजेंसी सेंटर, ट्रॉमा और 100 बेड तक की होगी सुविधा
Mon, 06 Apr 2026 09:22 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:22 AM IST
सार
आगरा के खंदौली, बाह और सैंया सीएचसी को इमरजेंसी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां गंभीर मरीजों का इलाज संभव होगा। बेड क्षमता बढ़ाने, ट्रॉमा सेंटर और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती से ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग देहात के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को इमरजेंसी सेंटर बनाने की तैयारी कर रहा है। इनमें गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बेड और विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इससे आसपास के मरीजों और घायलों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
खंदौली सीएचसी पर 50 बेड किए जाएंगे और ट्रॉमा सेंटर भी बनेगा। ये यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक है। इससे हादसे में घायल होने वालों को तत्काल इलाज मिल सकेगा। ऐसे ही दूरस्थ क्षेत्रों को देखते हुए बाह सीएचसी को 100 बेड का किया जाएगा। यहां भी इमरजेंसी सेवाएं मिलेंगी। एसएन लाने की जरूरत से बचा जा सकेगा। सैंया सीएचसी पर भी सेवाएं विकसित करते हुए 50 बेड की क्षमता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड और डॉक्टरों के कक्ष बनाए जाएंगे। सर्जरी-जांच के लिए मशीनें और उपकरण भी लगाए जाएंगे। स्त्री रोग, हड्डी रोग, बाल रोग, फिजिशियन व सर्जन तैनात किए जाएंगे। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि इन तीनों सीएचसी के लिए सर्वे हो गया है। प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। शासन की मंजूरी के बाद इनमें इमरजेंसी सेवाओं के लिए संसाधन विकसित किए जाएंगे।