{"_id":"63f217e47374699ca00e5126","slug":"three-buffaloes-were-stolen-by-cutting-the-wall-farmers-created-ruckus-in-etah-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधारू पशु भी नहीं सुरक्षित: दीवार काटकर तीन भैंस चोरी, भड़के किसानों ने कर दिया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधारू पशु भी नहीं सुरक्षित: दीवार काटकर तीन भैंस चोरी, भड़के किसानों ने कर दिया हंगामा
Sun, 19 Feb 2023 06:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Feb 2023 06:06 PM IST
सार
भैंस चोरी होने से किसानों में आक्रोश है। किसानों के समर्थन में आई भाकियू (भानु) ने भैंस जल्द बरामद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
चोरी हुई भैंस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले की जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव नूहखास में चोर दीवार काटकर तीन भैंस चोरी कर ले गए। चोरी की घटना पर ग्रामीणों व भाकियू (भानु) के पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। जाम लगाने का प्रयास किया। दो दिन में बरामदगी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
गांव में जनवरी माह में पोप सिंह बघेल की तीन भैंस चोरी का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि इसी गांव में शनिवार की रात एक और घटना को चोरों ने अंजाम दे डाला। दीवार काटकर किसान गेंदालाल की तीन भैंस चोरी कर ले गए। रविवार सुबह इसकी जानकारी हुई। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही सीओ राघवेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों व भाकियू भानू के पदाधिकारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। सीओ ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। तब जाकर किसान और किसान नेता माने। भाकियू जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने कहा कि दो दिन के अंदर मामले का पर्दाफाश न हुआ तो आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। इस दौरान अमित पंडित, पोप सिंह बघेल, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन