{"_id":"63eaf77c7b327a296c03f790","slug":"three-bookies-arrested-betting-in-car-used-to-change-location-to-avoid-police-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लग रहा था सट्टा: पुलिस से बचने के लिए बदलते रहते थे लोकेशन, तीन सटोरियों को गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में लग रहा था सट्टा: पुलिस से बचने के लिए बदलते रहते थे लोकेशन, तीन सटोरियों को गिरफ्तार
Tue, 14 Feb 2023 08:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 08:22 AM IST
सार
थाना हरीपर्वत पुलिस ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार करते हुए छह मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया है। इनका आपराधिक इतिहास अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
सट्टा लगवाते पकड़े।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने कार में सट्टा लगाते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। वह कार में मोबाइल से क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते थे। पुलिस से बचने को अपनी लोकेशन बदलते रहते थे। सोमवार को पुलिस ने गुरुद्वारा गुरु का ताल से पकड़ लिया। उनके पास से कार, लैपटाप और रुपये बरामद किए गए।
अपर पुलिस उपायुक्त सत्य नारायण ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जुआ-सट्टा कराने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। इसी क्रम में कार्रवाई की गई। सोमवार को नगला पदी निवासी अजीत कुशवाहा, ट्रांसयमुना कॉलोनी निवासी कपिल अग्रवाल और उसके भाई अनूप अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। वह बुक चलाते हैं। क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा लगाते थे। उनसे आई-20 कार, छह मोबाइल, लैपटॉप और 5400 रुपये बरामद किए गए।
कपिल और अनूप दयालबाग में किराये पर रहते हैं। अजीत हिसाब किताब रखने का काम करता है। लोगों से रुपये लेकर आने का काम करता था। सटोरियों के तार शहर के अन्य सटोरियों से जुड़े होने की जानकारी मिली है। वह काफी समय से सट्टा करा रहे थे। पुलिस अब अन्य लोगों पर शिकंजा कसेगी। आरोपी कार में सट्टा लगाते थे। मैच के दौरान पुलिस से बचने के लिए अपनी लोकेशन भी बदलते रहते थे। पुलिस को आरोपियों का आपराधिक इतिहास अभी नहीं मिला है। अन्य थानों से भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें -