फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rs 1.52 lakh cheated from irrigation department worker by making obscene video

युवती के चक्कर में बुरा फंसा: सिंचाई विभाग के कर्मचारी का बनाया अश्लील VIDEO, फिर शुरू हुआ ठगी का खेल

Tue, 14 Feb 2023 11:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 14 Feb 2023 11:34 AM IST
सार

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rs 1.52 lakh cheated from irrigation department worker by making obscene video
अश्लील वीडियो देख जान दी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सिंचाई विभाग के कर्मचारी का अश्लील वीडियो बनाकर साइबर ठगों ने 1.52 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर युवती सहित तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

18 दिसंबर को आया वीडियो कॉल

नगर के बिलराम गेट निवासी सिंचाई विभाग के कर्मचारी के पास 18 दिसंबर को युवती ने वीडियो कॉल की। युवती ने बातों में फंसाकर कर्मचारी की अश्लीलता को रिकॉर्ड कर लिया। साइबर ठगों ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। उसके बाद कॉल करके युवक ने खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए कार्रवाई से बचने के लिए खाते में रुपये ट्रांसफर करने की धमकी दी।
विज्ञापन

 

चार बार में ठगे 1.52 लाख रुपये

साइबर अपराधियों ने पीड़ित से चार बार में 1.52 लाख रुपये बताए गए खाते में स्थानांतरित करा लिए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। संज्ञान लेते हुए उन्होंने कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed