फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news health atm

Mainpuri: 24 दिन में तीसरी बार हेल्थ एटीएम हुआ खराब, स्क्रीन नहीं कर रही है काम

Tue, 14 Feb 2023 07:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 14 Feb 2023 07:30 AM IST
सार

शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल को हाईटेक करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन उचित देखभाल न होने के कारण आधुनिक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

विज्ञापन
mainpuri news health atm
हेल्थ एटीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल को हाईटेक करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन उचित देखभाल न होने के कारण आधुनिक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। 24 दिन पहले जिला अस्पताल में स्थापित किया गया हेल्थ एटीएम तीन दिन से खराब पड़ा हुआ है। इसके चलते मरीजों को जांच का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 24 दिन में हेल्थ एटीएम में तीसरी बार खराबी आई है।
विज्ञापन


जनपद के अस्पतालों में विधायक निधि और सांसद निधि से हेल्थ एटीएम स्थापित कराए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में भी 20 जनवरी को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की निधि से हेल्थ एटीएम की स्थापना कराई गई थी। यह हेल्थ एटीएम पिछले तीन दिनों से खराब पड़ा हुआ है। हेल्थ एटीएम की स्क्रीन काम नहीं कर रही है, जिसके चलते यहां जांच के लिए पहुंचने वाले लोगों का विवरण दर्ज ही नहीं हो पा रहा है और न ही उनकी जांच हो पा रही है। हेल्थ एटीएम से जांच के लिए पहुंचने वाले लोग निराश लौट रहे हैं। हेल्थ एटीएम की बात करें तो ये 24 दिन में तीसरी बार खराब हुआ है।
विज्ञापन

इमरजेंसी स्टाफ ने उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र

हेल्थ एटीएम की स्क्रीन पिछले तीन दिन से काम नहीं कर रही है। इमरजेंसी प्रभारी ने इसकी जानकारी पत्र लिखकर सीएमएस और उच्चाधिकारियों को दी है। इमरजेंसी अधिकारियों का कहना है कि हेल्थ एटीएम में जांच नहीं हो पा रही है जिसके चलते यहां आने वाले लोग उन लोगों से भला बुरा भी कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब हेल्थ एटीएम हुआ खराब

20 जनवरी 2023 को पर्यटन मंत्री ने की स्थापना
21 जनवरी को पहली बार हेल्थ एटीएम रहा बंद
30 जनवरी को दूसरी बार हेल्थ एटीएम रहा बंद
10 जनवरी को तीसरी बार स्क्रीन ने काम करना किया बंद


सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि 'हेल्थ एटीएम में कुछ तकनीकी दिक्कत आई है जिसकी जानकारी इमरजेंसी स्टाफ ने दी है। हेल्थ एटीएम को ठीक कराने वाली संस्था को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। शीघ्र ही हेल्थ एटीएम काम करना शुरू करेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed