फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three attackers arrested in police encounter

Agra News: पुलिस मुठभेड़ में तीन हमलावर गिरफ्तार

Tue, 26 Sep 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Three attackers arrested in police encounter

विज्ञापन
कासगंज। तीन दिन पूर्व गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल बाइक सवार श्रद्धालुओं पर रंजिश के चलते बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से तीन युवक घायल हुए थे। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस लगातार आरोपियों का पीछा कर रही थी। मंगलवार की शाम के समय ततारपुर रोड पर हमले के तीन आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। साथ ही 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन तमंचा कारतूस, एक बाइक बरामद की है।
24 सितंबर को सायं के समय हमलावरों ने गणेश विसर्जन यात्रा में जा रहे बाइक सवार युवकों पर हमला किया था। इस हमले के दौरान अर्जुन, अभिषेक और बौबी कश्यप हमलावरों की गोली से घायल हो गए। अर्जुन की स्थिति सामान्य है। जबकि अभिषेक और बौबी का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें हमलावरों का पीछा कर रहीं थीं। ततारपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम चतर सिंह व पुलिस टीम की मुठभेड़ हमलावरों से हो गई। हमलावरों के द्वारा चलाई गोली के जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। गोली हमलावर सुमित बाल्मीक के पैर में लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद दो अन्य आरोप आकाश माथुर व अंकुर भारद्वाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों सुमित के साथ थे और भागने की कोशिश कर रहे थे। इन्हें भी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी जितेंद्र दुबे, सीओ सिटी अजीत चौहान मौके पर पहुंच गए। मुठभेड़ में घायल हमलावर का जिला अस्पताल में इलाज किया गया।
विज्ञापन

--
तीन अन्य आरोपियों पर भी है 25-25 हजार का इनाम
कासगंज। एसपी सौरभ दीक्षित ने हमले की घटना के आरोपी राजीव ठाकुर, अंकुर बाल्मीक एवं प्रिंस ठाकुर पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। कुल चार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। जिनमें एक सुमित बाल्मीक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
- गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक इनामी आरोपी के पैर में गोली लगी है। तीन अन्य फरार आरोपियों पर भी 25-25 हजार का इनाम है। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, बाइक बरामद की गई है। पुलिस अन्य आरोपियेां की तलाश में जुटी है।- सौरभ दीक्षित, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed