{"_id":"5f0b4bb6504ff803e604b63a","slug":"three-arrested-with-wife-for-murder-of-husband-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्यार में पागल पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी के हाथों पति को मरवाया, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में पागल पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी के हाथों पति को मरवाया, तीन गिरफ्तार
Mon, 13 Jul 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:29 AM IST
सार
- खेरागढ़ के जंगल में हुए ऑटो चालक हत्याकांड का खुलासा, पत्नी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले के खेरागढ़ क्षेत्र में हुई ऑटो चालक शहीद की हत्या का खुलासा पुलिस ने 36 घंटे में कर दिया। पुलिस के अनुसार शाहिद की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी राहुल हुसैन से निकाह के लिए रची थी। राहुल ने अपने दोस्त इमरान के साथ हत्या की। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त छुरा और ऑटो बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
10 जुलाई को खेरागढ़ के दूधाधारी के जंगल में ईदगाह कटघर निवासी शाहिद खान पुत्र हबीब खान का शव मिला था। वो धनौली के रैना नगर में रह रहा था। गर्दन काटकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि मामले में रविवार को धनौली के रैना नगर निवासी राहुल हुसैन और इमरान को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि शाहिद की पत्नी गजाला के संबंध राहुल हुसैन से थे। इसका पता शाहिद को चल गया। उसने पत्नी से मना किया, लेकिन वो नहीं मानी। इसको लेकर दोनों में झगड़ा होता।
विज्ञापन
घटना से चार दिन पहले गजाला की बहन की शादी थी। तब भी शाहिद और गजाला में विवाद हुआ। गजाला ने इस बारे में राहुल को भी बताया। राहुल और गजाला निकाह करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने शाहिद की हत्या का प्लान बनाया। सोचा था कि शाहिद की मौत के बाद आसानी से निकाह हो जाएगा। इमरान को योजना में शामिल किया।
कोल्ड ड्रिंक में पिलाईं नींद की गोलियां
नौ जुलाई को राहुल ने नींद की गोलियां पीसकर कागज की पुड़िया में रखीं। शाहिद का ऑटो नया गांव के लिए किराये पर कर लिया। सब्जी मंडी से राहुल और इमरान ऑटो में बैठे। रास्ते में राहुल ने कोल्ड ड्रिंक खरीदी। एक बोतल में नींद की गोलियां मिलाकर शाहिद को पिला दी। वो बेहोश हो गया। राहुल ऑटो लेकर खेरागढ़ के जंगल में ले गया। जहां शाहिद की गला काटकर हत्या कर दी।
दो बच्चों का पिता था शाहिद
शाहिद की शादी आठ साल पहले धनौली निवासी गजाला से हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी थीं। चार साल पहले शाहिद किराये पर मकान लेकर अपनी ससुराल के पास ही रहने लगा था। इसी बीच गजाला के संबंध राहुल से हो गए। वो मजदूरी करता है।