फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three arrested including woman who forced girls into prostitution

Agra News: लड़कियों को देहव्यापार में धकेलने वाली महिला सहित तीन गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Aug 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including woman who forced girls into prostitution
बिछवां (मैनपुरी)। नाबालिग लड़कियों को देहव्यापार में धकेलने वाली पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कस्बा की रहने वाली एक किशोरी को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराने के बाद परिजन के सुपुर्द किया है। इस धंधे में शामिल गांव के ही दो लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी 28 जून को लापता हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं लगा तो परिजन ने पहली अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया था। तीन दिन पूर्व स्थानीय पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किशोरी को ढूंढ निकाला। किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। लेकिन किशोरी ने अगवा किए जाने के बाद हुए घटनाक्रम के बारे में जो कुछ भी बताया। उसे सुनकर बिछवां पुलिस के भी होश उड़ गए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि अगवा किशोरी को 5 अगस्त को ढूंढ निकाला गया था। उसने बताया स्थानीय निवासी अवनीश और कल्लू उसे दिल्ली आनंद बिहार ले गए थे। वहां से उसे नावेद निवासी मलाहेडी थाना बेहट सहारनपुर, आमिर निवासी मांजीपुरा सहारनपुर उसे अपने साथ धुमलिया पश्चिम बंगाल निवासी शबनम उर्फ बसंती के पास ले गए थे। शबनम मजबूर लड़कियों से देहव्यापार कराती है। किशोरी से मिली जानकारी के बाद बिछवां पुलिस ने शबनम, नावेद और आमिर को बेवर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहव्यापार कराने वाली शबनम ने बताया कि वह मोबाइल के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती है। मोबाइल से ही लड़कियों के फोटो ग्राहकों के पास भेजती है। बिछवां निवासी किशोरी नावेद ने उसके पास भेजी थी। पुलिस को शबनम से पूछताछ में देहव्यापार के रैकेट से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिलीं हैं। शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार महिला सहित तीनों आरोपियों को जेल भेजा है।



सहारनपुर पुलिस से भी किया संपर्क
लड़कियों को देहव्यापार के धंधे में धकेलने वाले गिरोह के तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर भी सक्रिय हो गई है। बिछवां पुलिस से संपर्क कर आरोपियों के संबंध में जानकारी ली। यह भी जानकारी मिली है कि पीड़िता ने जिस जगह का जिक्र किया है। उस से कुछ दूर ही देहव्यापार का धंधा चलता है। वहां रोज कई लड़कियां आती हैं। यह भी जानकारी मिली है कि गिरोह के लोग बांग्लादेश से भी लड़कियों को लेकर आते हैं। इन्हें भी देहव्यापार के धंधे में धकेला जाता है। इसके अलावा देश के कई प्रांत से लड़कियां आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed