फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three arrested for evading GST worth 2 crore through fraud

Agra News: फर्जीवाड़ा कर दो करोड़ की जीएसटी चोरी में तीन गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for evading GST worth 2 crore through fraud
आगरा। लोहामंडी पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से फर्म बनाने और जीएसटी की चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पाॅलिटेक्निक, बीसीए और बीए किए हुए हैं। उन्होंने फर्जी फर्म से 17 करोड़ के फर्जी बिल बनाए थे। दो करोड़ की टैक्स चोरी भी की थी। पूर्व में भी बोगस फर्म बनाकर फर्जीवाड़े के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी हिमांशु गाैरव ने बताया कि नेहरू एन्क्लेव, सदर निवासी रजत बनर्जी, ताजनगरी फेज-2 निवासी राहुल और नितिन को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने फर्जी दस्तावेज की मदद से ओम ट्रेडर्स और श्रीराम ट्रेडर्स के नाम से फर्जी फर्म बनाई थीं। फर्म की मदद से 2 करोड़ रुपये की आईटीसी की चोरी की गई।
विज्ञापन

जांच में मामला सामने आने के बाद राज्य कर अधिकारी अतुल कुमार ने वर्ष 2025 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना की। इसमें सामने आया कि दस्तावेज फर्जी थे। फर्म का ऑफिस नहीं मिला। पुलिस ने साइबर सेल और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने परिचित संदीप और दीपक के कागजात पर फर्म पंजीकृत कराई थी। परिचितों को रुपयों का लालच दिया था। जांच में दोनों ही फर्म नहीं मिलीं। दीपक और संदीप से पूछताछ के बाद आरोपी पकड़ लिए गए।


- लैपटाॅप में मिली पुलिस को अहम जानकारी
एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी इनवाइस और ई-वे बिल दिखाकर 2 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट पासऑन करके जीएसटी की चोरी की। वह अन्य फर्म को भी बिल उपलब्ध कराते थे। उन्होंने 17 करोड़ के बिल पास किए। उनके पास से 7 मोबाइल, 10 फर्जी मोहरे, 1 लैपटाॅप बरामद किया गया। लैपटाॅप में फर्जी बिल और लेन-देन का ब्योरा भी मिला है। कुछ मोबाइल नंबर भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। रजत पाॅलिटेक्निक, नितिन बीसीए व बीएड और राहुल बीए पास है। तीनों फर्जीवाड़े की रकम को आपस में बांट लिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed