आगरा: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी हलवाई सहित तीन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले के बरहन क्षेत्र के आंवलखेड़ा स्थित मैरिज होम में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में हलवाई प्रेम सिंह भी शामिल है। तीनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की एक महिला बरहन क्षेत्र के शेरखा गांव निवासी हलवाई प्रेम सिंह के साथ शादियों में पूड़ी बेलने का काम करती थी। रविवार को प्रेम सिंह ने उसे बरहन के आंवलखेड़ा स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह में बुलाया था।
आरोप है कि रविवार रात को महिला को प्रेम सिंह, उसका साथी काका एक जगह पर ले गए थे। वहां पहले से तीन लोग और थे। आरोपियों ने दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को आंवलखेड़ा पुलिस चौकी के पास सड़क पर फेंककर भाग गए थे।
पीड़िता के पति ने दर्ज कराया मुकदमा
पीड़ित महिला के पति ने सोमवार को बरहन थाने में सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शेरखां निवासी प्रेम सिंह, उसी के गांव के काका उर्फ रिंकू और बरहन के नगला दयाली निवासी छोटू उर्फ अश्वनी दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों को दस घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अब पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए हैं। जल्द सजा दिलाने के लिए कोर्ट में चार्जशीट लगाई जाएगी। उधर, महिला की हालत में सुधार है।
एक आरोपी है शादीशुदा
पुलिस ने बताया कि प्रेम सिंह हलवाई का काम करता है। उसके साथ ही काका और छोटू भी हलवाई का काम करते हैं। तीनों ने दुष्कर्म किया। प्रेम सिंह शादीशुदा है, जबकि काका और छोटू अविवाहित हैं।