{"_id":"699f6625dc6897d68b0dd272","slug":"three-accused-arrested-for-stealing-from-a-closed-house-agra-news-c-364-1-sagr1046-125688-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बंद मकान में चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बंद मकान में चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 26 Feb 2026 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
आगरा। ताला बंद घरों में चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए।
एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि थाना जगदीशपुरा में डॉ. मनुकांत शास्त्री ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनके ससुर जीडी गुप्ता आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। स्वास्थ्य खराब होने पर वह अपने बेटे के पास फरीदाबाद चले गए थे। घर में ताला बंद था। 17 फरवरी की रात चोरी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की पहचान की।
आवास विकास सेक्टर-1 से नाई की मंडी थाना क्षेत्र के हल्का मदन निवासी मोहम्मद राजा, थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के गढ़ी चांदनी निवासी सलमान उर्फ पांच किलो और ताजगंज थाना क्षेत्र के नई आबादी निवासी मोहम्मद शानू कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सलमान पर पहले से अलग-अलग थानों में 11 प्राथमिकी दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों दोस्त हैं। संवाद