फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three accused arrested for selling liquor in lockdown

आगरा: लॉकडाउन में गांवों में जाकर ऑटो से बेच रहे थे शराब, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 May 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 May 2021 12:11 AM IST
सार

 आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि लॉकडाउन की वजह से पहले से शराब खरीदकर रखी थी। जिसे गांव-गांव जाकर बेच रहे थे। 

विज्ञापन
Three accused arrested for selling liquor in lockdown
शराब बेचने के आरोप में पकड़े गए तीनों युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र स्थित गांव मनोहरपुर में गुरुवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऑटो से देसी शराब की बिक्री करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छह पेटी में 270 पौवे देसी शराब के बरामद किए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। 

विज्ञापन


थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के मुताबिक, चौकी प्रभारी बृज विहार एसआई अश्वनी कुमार गुरुवार सुबह टीम के साथ गांव मनोहरपुर में गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ऑटो में सवार होकर पुष्पांजलि सिटी आवासीय योजना के पास देसी शराब की बिक्री कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम पहुंच गई। ऑटो में को रोक लिया गया। उसमें तीन लोग सवार थे। उन्होंने मास्क भी नहीं लगाया था। 
विज्ञापन


उन्होंने अपने नाम राजेश निवासी गांव घुरकुआ, नगला सिंघी (फिरोजाबाद), धन सिंह निवासी गांव जपावली, धौलपुर (राजस्थान) और रविंद सिंह निवासी गांव कोयला, थाना अल्लागंज, शाहजहांपुर बताए।। धन सिंह कमला नगर में किराये के कमरे में, जबकि रविंद्र सिंह गांव मनोहरपुर में रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो में प्लास्टिक के तीन कट्टों में देसी शराब के 270 पौव्वे बरामद हुए। पुलिस ने ऑटो और शराब के पौव्वों को सीज कर दिया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि लॉकडाउन की वजह से पहले से शराब खरीदकर रखी थी। ऑटो की मदद से लोगों को शराब की बिक्री कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम, महामारी एक्ट, धारा 144 के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया।

शराब समेत युवक गिरफ्तार
जैतपुर क्षेत्र के मुकुंदपुरा गांव में लॉकडाउन के दौरान कच्ची शराब बेच रहे रंजीत को बुधवार की शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed