फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Threatening to make objectionable video viral for divorce

Agra News: तलाक के लिए आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी

Sun, 28 Dec 2025 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Threatening to make objectionable video viral for divorce
आगरा। शादी के सात माह के अंदर ही रिश्ता टूटने की नौबत आ गई है। पत्नी ने सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि उसे पति ने घर से भगा दिया है। तलाक देने के लिए उसके आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बना रहा है। सदर थाने के शमसाबाद रोड स्थित मायके में रह रही पीड़िता के मुताबिक उसका विवाह 21 फरवरी 2025 को दहतोरा निवासी इंद्रपाल के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के तीन दिन बाद से ही पति रोजाना नशे की हालत में मारपीट करने लगा। परिवार और समाज के हस्तक्षेप पर कुछ दिन मामला ठीक रहा। बाद में फिर उत्पीड़न बढ़ गया। पति ने मोबाइल की सिम तोड़ दी। हत्या कर मामला आत्महत्या में दिखाने की धमकी दी। 5 सितंबर को जबरन बियर पीने का दबाव बनाया। मना करने पर पीट- पीटकर बेहोश कर दिया। 24 सितंबर को मंगलसूत्र तोड़कर घर से भगा दिया। अब तलाक देने का दबाव बना रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed