{"_id":"66412a978bff9406770c4a26","slug":"threatened-to-make-the-video-of-molesting-a-minor-viral-kasganj-news-c-175-1-agr1054-115119-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नाबालिग से छेड़खानी की वीडियो वायरल करने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नाबालिग से छेड़खानी की वीडियो वायरल करने की धमकी दी
Mon, 13 May 2024 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 13 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र में एक नाबालिग से छेड़खानी कर आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया। साथ ही उसे वायरल करने की धमकी देकर उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। इस मामले की जानकारी होेने पर नाबालिग के बाबा ने आरोपी खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गंजडुंडवारा क्षेत्र की एक किशोरी मोहनुपर कस्बे में शनिवार की शाम खरीदारी करने के लिए आई थी। बाजार से लौटते समय गढ़ी मोहल्ला निवासी आरोपी युवक फरदीन खान ने किशोरी को पकड़कर उसे खंडहर में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। वह जबरन उस पर शादी करने दबाव बनाया। युवक ने किशोरी का वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। घर पहुंचकर किशाेरी ने परिजन को आपबीती बताई। घटना की जानकारी होने पर किशोरी के बाबा ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पॉस्को एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।