{"_id":"668bd0377be80b5ac40d4fcb","slug":"threatened-to-kill-by-putting-a-pistol-on-his-temple-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-120297-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कनपटी पर पिस्टल लगा कर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कनपटी पर पिस्टल लगा कर दी जान से मारने की धमकी
Mon, 08 Jul 2024 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
कनपटी पर पिस्टल लगा कर दी जान से मारने की धमकी
- आरोपियों से चल रहा है मुकदमा, करहल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल (मैनपुरी)। गांव नगला टीन निवासी एक युवक को आरोपियों ने रास्ते में घेर लिया और कनपटी पर पिस्टल रख कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों से उसका न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला टीन निवासी प्रेम शंकर ने बताया कि अपराधी मनोज कुमार, पूरन सिंह के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। उक्त मुकदमे को लेकर जनपद फिरोजाबाद के नगला झील निवासी सुनीता देवी, पूरन के संरक्षण के चलते मनोज अपने साथी संजेश उर्फ भूरा निवासी सायपुर कुर्रा व अन्य ने उसे रास्ते में घेर कर धमकाया है। बताया कि 6 जुलाई को उक्त लोगों ने घर आते समय रास्ते में घेर कर गाली गलौज की। सिर पर पिस्टल रख कर धमकी दी कि जब अकेले में मिलेंगे तो जान से मार देंगे। इस घटना के बाद दहशत में आए प्रेम शंकर ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। बताया कि आरोपियों से उन्हें जान का खतरा है। वह लोग कभी कोई घटना कर सकते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।