{"_id":"60b3d8868ebc3e175424cca4","slug":"threatened-to-kill-a-young-man-given-on-facebook-mainpuri-news-agr4938768188","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर युवक को दी गई जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर युवक को दी गई जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला चौथियाना निवासी एक युवक को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी से डरे युवक ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्ष के बीच समझौता होने की बात कहते हुए शांतिभंग की कार्रवाई कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना निवासी आलोक सक्सेना के पुत्र दिव्यांशू को एक युवक ने फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद दिव्यांशू भयभीत हो गया और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। हर्ष नाम के युवक द्वारा धमकी दिए जाने की जानकारी पीड़ित परिवार की ओर से कोतवाली में दी गई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हर्ष ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले में कार्रवाई को लेकर जब प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा लाल से जानकारी ली तो बताया कि दोनों पक्ष समझौता कर गए हैं। उनकी ओर से इस मामले में शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। वहीं आलोक सक्सेना की ओर से किसी भी तरह का समझौता किए जाने की बात से इंकार किया जा रहा है। उनका कहना है कि पुलिस ने अपनी मनमानी कार्रवाई की है। इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।