{"_id":"5c430b32bdec227365148610","slug":"thousands-people-will-participate-saksham-cycle-divas-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हजारों लोग चलाएंगे साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हजारों लोग चलाएंगे साइकिल
Sat, 19 Jan 2019 05:04 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Jan 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
cycling
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण को साफ सुथरा बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन (पीसीआरए) के तत्वावधान में 20 जनवरी को आगरा कॉलेज ग्राउंड में सक्षम साइकिल दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए शहर में भारी उत्साह है। हजारों रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
पेट्रोलियम कंजर्वेशन रिसर्च एसोसिएशन (पीसीआरए) के तत्वावधान में जागरूकता अभियान 16 जनवरी से चलाया जा रहा है। यह 15 फरवरी 2019 तक चलेगा। इसका शीर्षक है सक्षम 2019 (संरक्षण क्षमता महोत्सव 2019) एवं संदेश है ‘ईंधन संरक्षण की जिम्मेदारी, जन गण की भागीदारी’।
गेल (इंडिया) लिमिटेड आगरा के महाप्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी अरविन्द बायवार ने बताया कि सक्षम साइकिल दिवस का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता और साइकिल को यातायात के एक प्रभावी साधन के तौर पर लोकप्रिय करना है। जिसके द्वारा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण का संरक्षण और ईंधन की खपत कम की जा सके। स्कूल और सोसायटी के आसपास की सभी सड़कें प्रदूषण मुक्त होनी चाहिए।

छह किमी. चलानी है साइकिल
सक्षम साइकिल दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को लगभग 6 किलोमीटर की साइकिल चलानी है। यह आगरा कॉलेज ग्राउंड से शुरू होगी। भगवान टॉकीज से वापस आगरा कॉलेज आएगी।
रजिस्ट्रेशन फार्म यहां से प्राप्त करें
- स्पीड स्पीड कलर लैब-संजय प्लेस
- फाइन आर्ट स्टूडियो-राजा की मंडी
-- विशाल एजेंसीज - रामबाग
-- कन्हैया साइकिल-कमला नगर
-- सिंह कम्युनिकेशन -खंदारी
-- गुप्ता एंड गुप्ता कम्पनी- सदर पर
रजिस्ट्रेशन की कोई फीस नहीं
रजिस्ट्रेशन की कोई फीस नहीं ली जा रही है। बल्कि लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए पहले 2200 प्रतिभागियों को एक राइड किट भी दी जायेंगी जिसमें एक टी-शर्ट, एक कैप, एक रिस्ट बैंड एवं रिफ्रेशमेंट शामिल हैं। साथ ही लकी ड्रा में 10 भाग्यशाली विजेता साइकिल पा सकते हैं।